कंसर्वेशन थ्रू मैनेजमेंट एंड पब्लिक पार्टिसिपेशन: एक्सपीरियंस एट भीमबेटका वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर वेबिनार का आयोजन!

Conservation through Management and Public Participation: Experience at Bhimbetka Webinar Organized at the World Heritage Site!
कंसर्वेशन थ्रू मैनेजमेंट एंड पब्लिक पार्टिसिपेशन: एक्सपीरियंस एट भीमबेटका वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर वेबिनार का आयोजन!
कंसर्वेशन थ्रू मैनेजमेंट एंड पब्लिक पार्टिसिपेशन: एक्सपीरियंस एट भीमबेटका वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर वेबिनार का आयोजन!

डिजिटल डेस्क | शाजापुर "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, संचालनालय द्वारा विश्व धरोहर भीमबेटका पर आधारित ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। "कंसर्वेशन थ्रू मैनेजमेंट एंड पब्लिक पार्टिसिपेशन: एक्सपीरियंस एट भीमबेटका वर्ल्ड हेरिटेज साइट" विषय पर ऑनलाइन वेबिनार शुक्रवार, 25 जून 21 को दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा। वेबिनार में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली से सेवानिवृत्त संयुक्त महानिदेशक डॉ. एस.बी. ओटा व्याख्यान देंगे।

इच्छुक व्यक्ति https://bharatvc.nic.in/join/2634621352 पर क्लिक करके वेबिनार से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। डॉ. एस.बी. ओटा ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल के प्रभारी निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। डॉ. ओटा को 1987 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा "यंग साइंटिस्ट अवार्ड", 1995 में चार्ल्स वालेस इंडियन ट्रस्ट फेलोशिप और 2019 में टैगोर राष्ट्रीय फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. ओटा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्मारकों और पुरावशेषों के दस्तावेजीकरण पर आधारित राष्ट्रीय मिशन के पहले निदेशक थे।

Created On :   26 Jun 2021 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story