कोरोना : ठीक होने पर भी घेर रहीं कई समस्याएं

Corona: Many problems are surrounded even after recovery
कोरोना : ठीक होने पर भी घेर रहीं कई समस्याएं
कोरोना : ठीक होने पर भी घेर रहीं कई समस्याएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई परेशानियां हो रही हैं। म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस बड़ी परेशानी बन कर सामने आई है। कई मरीजों की आंख और जबड़े तक निकालने पड़े हैं। कई अन्य परेशानियां भी मरीजों को हो रही हैं। पोस्ट कोविड ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। मार्च, अप्रैल और मई में मेडिकल अस्पताल में कुल 1158 मरीज पोस्ट कोविड अोपीडी में आए हैं। मार्च में रोगियों की संख्या 128 थी, जो अप्रैल में 200 पर पहुंच गई और मई में यह आंकड़ा 830 पर पहुंच गया। 

मुख्य समस्याएं

आंकड़ों के अनुसार, पोस्ट कोविड ओपीडी में आने वाले करीब 20 प्रतिशत मरीजों को ठीक होेने के बाद भी सांस लेने में तकलीफ की समस्या रही। कई मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ घर भेजा गया। कई मरीजों काे कमजोरी, जल्दी थकान होना, खांसी जैसी समस्याएं रही हैं। बड़ी समस्याओं में पल्मोनरी फाइब्रोसिस के भी मरीज सामने आए हैं। यह एक तरह का लंग्स इंफेक्शन होता है। पहचान जल्द हो तो स्थिति बिगड़ने से पहले इसे ठीक किया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार, मई माह में 15 मरीजों को लंग्स फाइब्रोसिस की समस्या हुई। 5 मरीजों को आंखों में दर्द, जलन और लाल होने की समस्या हुई। 9 मरीजों में म्यूकर माइकोसिस की परेशानी दिखी।

चिकित्सकों की सलाह

कोरोना निगेटिव आने के बाद भी यदि टहलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना, खांसते या छींकते समय छाती में दर्द होना, लम्बी खांसी, कई बार लेटे रहने पर भी सांस फूलने जैसी शिकायत होती है, तो तुरंत पोस्ट कोविड रिकवरी प्रोग्राम में आना चाहिए। जिन मरीजों को पल्मोनरी फाइब्रोसिस की समस्या है, उनमें एक्सपर्ट्स सीटी स्कैन जांच द्वारा फाइब्रोसिस के प्रतिशत का मुआयना करते हैं। इसके बाद उसे प्लमोनरी रिहैबिलिटेशन के तहत लंग्स एक्सरसाइज, डाइट और सांस लेने के तरीके सिखाए जाते हैं और दवाओं से उसकी जीवन गुणवत्ता में सुधार किया जाता है। जिन मरीजों को पल्मोनरी एम्बोलिज्म की समस्या है उनमें सी.टी. पल्मोनरी एन्जियोग्राफी जांच की जाती है। इसके उपचार के लिए डॉक्टर द्वारा खून पतला करने की दवाईयां दी जाती है।  

मेडिकल की पोस्ट    कोविड ओपीडी में आए मरीज
सितंबर 2020           34
अक्टूबर                  280
नवंबर                    204
दिसंबर                   117
जनवरी 2021         144
फरवरी                   136
मार्च                      127
अप्रैल                    200
मई                       830

Created On :   6 Jun 2021 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story