अकोला में देश का सर्वाधिक 44.1 डिग्री तापमान हुआ दर्ज

Countrys highest temperature of 44.1 degree was recorded in Akola
अकोला में देश का सर्वाधिक 44.1 डिग्री तापमान हुआ दर्ज
उफ-उफ गर्मी अकोला में देश का सर्वाधिक 44.1 डिग्री तापमान हुआ दर्ज

डिजिटल डेस्क, अकोला। विगत एक सप्ताह से अकोला जिले में पड़ रही भीषण गर्मी जिलावासियों को मई जून की गर्मी का अहसास दिला रही है। मार्च, अप्रैल में अकोला जिले में गर्मी का आगाज़ यदि ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा? इसको लेकर नागरिकों में खौफ बढ़ता जा रहा है। विगत चार दिन से लगातार अकोला पूरे देश में गर्मी के मामले में सबसे ऊपर बना हुआ है। रविवार को अकोला का तापमान देश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे दिन सोमवार को तापमान में .1 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि दर्ज की गई। सोमवार को अकोला का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

सोमवार को विदर्भ में सबसे कम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान गडचिरोली में दर्ज किया गया। बुलढाणा तथा ब्रम्हपुरी में 41.3 डिग्री सेल्सियस व 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गोंदिया में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर तथा वर्धा जिले में 42.4 डिग्री सेल्सियस, वाशिम और यवतमाल में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान जबकि अमरावती में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। पूरे प्रदेश में गर्मी की दाहकता कायम है। जिसके कारण शहर के प्रमुख रास्ते दोपहर होते होते ही वीरान दिखाई देने लगते हैं। बहुत जरुरी होने पर ही लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलें। अन्यथा उन्हें धूप का झटका लग सकता है। 

Created On :   6 April 2022 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story