राजस्थान में मानवता हुई शर्मसार, प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

राजस्थान में मानवता हुई शर्मसार, प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। राजस्थान के उदयपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं इस जोड़े को पूरे गांव में निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर घुमाया भी गया। और इस दौरान लोगों की भीड़ मूकदर्शक बनी देखती रही। उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने इस जोड़े का वीडियो भी बना लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सरे गांव की है घटना 

ये पूरी घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के सरे गांव की है। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पूर्व पति ही है। शुक्रवार को महिला अपने प्रेमी से मिलने उसे गांव पहुंची थी। उसी गांव में महिला का पूर्व पति भी रहता था। इस बात का पता जब महिला के पूर्व पति को चला कि महिला गांव में अपने प्रेमी से मिलने आई है तो उससे रहा नहीं गया और वो अपने एक साथी के साथ महिला के प्रेमी के घर पहुंच गया। जहां महिला और उसके प्रेमी के साथ आरोपी ने मारपीट की और दोनों को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया।

 

 


दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने इस मामले में महिला के पूर्व पति सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर के एएसपी हर्ष रत्नू ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पहले 2 शादियां कर चुकी है, मगर उसकी दोनों शादियां नाकाम रही। जैसे ही महिला के पहले पति तारु गमेती पुत्र मांगीलाल को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मिलने गांव पहुंची है, तो उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। 

Created On :   7 July 2018 8:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story