सरकारी विभाग का अजब कामकाज, दो साल में एक जवाब नहीं दे सका सीपीडब्ल्यूडी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सरकारी विभाग का अजब कामकाज, दो साल में एक जवाब नहीं दे सका सीपीडब्ल्यूडी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जीएसटी, कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज के काम का दायरा बढ़ने से काम के लिए वर्तमान जगह कम पड़ रही है। विभाग ने दो साल पहले केंद्रीय लोककर्म विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के मुख्यालय को पत्र लिखकर जगह अलॉट करने की गुजारिश की थी। मुख्यालय ने सीपीडब्ल्यूडी नागपुर को पत्र लिख कर इस संदर्भ में कमेंट मांगा था। दो साल गुजरने के बाद भी सीपीडब्ल्यूडी, नागपुर से मुख्यालय को कमेंट नहीं भेजा गया। शहर में सीपीडब्ल्यूडी की सैकड़ों एकड़ जगह खाली पड़ी हुई है। 

मुख्यालय करता रहा प्रतीक्षा

जीएसटी, कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज नागपुर के मुख्य आयुक्तालय की ओर से दो साल पहले जगह के लिए सीपीडब्ल्यूडी मुख्यालय, नई दिल्ली को पत्र लिखा गया था। तत्कालीन कमिश्नर संजय राठी की ओर से यह पत्र सीपीडब्ल्यूडी मुख्यालय भेजा गया था। सिविल लाइन्स के अलावा सेमिनरी हिल्स में सीपीडब्ल्यूडी की सैकड़ों एकड़ जगह है। विभाग का इरादा खाली जगहों पर कार्यालय बनाने का है। मुख्यालय ने इस संदर्भ में सीपीडब्ल्यूडी नागपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय से कमेंट मांगा था। यहां से कमेंट नहीं मिलने पर सीजीएसटी ने मुख्यालय से पत्राचार किया। इसके बाद मुख्यालय ने सीपीडब्ल्यूडी, नागपुर को अक्टूबर 2018 में स्मरण-पत्र भेजकर कमेंट मांगा। इसका जवाब नहीं मिलने पर 14 फरवरी 2019 को पुन: स्मरण-पत्र भेजकर कमेंट मांगा। स्थानीय कार्यालय से मुख्यालय को अब तक कमेंट नहीं भेजा गया।

आरटीआई में हुआ खुलासा 

सीपीडब्ल्ल्यूडी, नागपुर ने अपने ही मुख्यालय के पत्र को तरजीह नहीं देने का खुलासा आरटीआई में हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट संजय थुल द्वारा इस संंबंध में जानकारी मांगने पर खुलासा हुआ कि अक्टूबर 2018 व 14 फरवरी 2019 को मुख्यालय ने कमेंट मांगा, लेकिन जवाब नहीं मिला। 

फाइल नहीं मिली 

कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज को जगह देने के संदर्भ में क्या अपडेट है, यह फाइल देखकर बताया जा सकता है। अधीनस्थ अभियंता को फाइल देखकर जानकारी देने को कहा गया है। फाइल नहीं मिलने से फिलहाल इस पर क्या स्थिति है, यह बताया नहीं जा सकता। मुख्यालय से दो बार पत्र आया तो कमेंट जाना चाहिए था।    -हेमंत हेडाऊ, कार्यकारी अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय, नागपुर

Created On :   8 Aug 2019 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story