गुजरात: वडोदरा की सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ, भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

गुजरात: वडोदरा की सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ, भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति
हाईलाइट
  • गुजरात के अन्य शहरों के साथ वडोदरा में भारी बारिश हुई
  • बड़ी संख्या में मगरमच्छ शहर में घुस गए हैं
  • बारिश के कारण शहरों की सड़कें पूरी तरह से पानी के अंदर हैं

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के अन्य शहरों के साथ वडोदरा में भारी बारिश हुई। जहां बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर में बाढ़ और जल-भराव जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वडोदरा और आसपास के शहरों की सड़कें पूरी तरह से पानी के अंदर हैं। इसे और बदतर बनाने के लिए, बड़ी संख्या में मगरमच्छ शहर में घुस गए हैं। मगरमच्छों के शहर में घुसने से भय का माहौल पैदा हो गया है।

मगरमच्छों के शहर में घुसने के वीडियो शोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में मगरमच्छों को उन सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। एक ट्विटर यूजर ने क्लिप शेयर की जिसमें कैप्शन दिया "VadodaraRains #Vadodara"। वीडियो में पानी से भरी एक सड़क और दो कुत्तें दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक एक मगरमच्छ वहां आ जाता है और एक कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है। कुत्ता वहां से बचकर भाग निकलता है।

यह एकमात्र क्लिप नहीं है जिसे हमने ऑनलाइन देखा। गुजरात की सड़कों पर मगरमच्छों के आने से किस तरह की डरावनी स्थिति पैदा हो गई है, यह बताने वाले लोगों की ट्विटर पर बाढ़ आ गई है। एक ट्विटर यूजर शैलेन्द्र मोहन ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो वडोदरा के अकोटा कहा है। इस वीडियो में भी रिहायशी इलाके में मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस बीच, गुजरात में अब तक के औसत मॉनसून वर्षा की 46 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वडोदरा में लगातार करीब 24 घंटे तक बारिश होने के बाद, अंततः बारिश से राहत मिली है। बुधवार सुबह 6 बजे से शाम तक जारी रहने वाली मूसलाधार बारिश ने वडोदरा शहर में महज 18 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 499 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 5,000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर के सभी स्कूल बंद रहे।

 

 

 

 

 

Created On :   1 Aug 2019 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story