‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड' : नामिनेशन की लास्ट डेट 13 अप्रैल, महिलाओं में भारी उत्साह 

Dainik Bhaskar Woman Award Nominations Last Date April 13 Womens Enthusiasm
‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड' : नामिनेशन की लास्ट डेट 13 अप्रैल, महिलाओं में भारी उत्साह 
‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड' : नामिनेशन की लास्ट डेट 13 अप्रैल, महिलाओं में भारी उत्साह 

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दैनिक भास्कर की ओर से वुमन अवार्ड का अायोजन किया जा रहा है। अवार्ड को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। इस उत्साह को ध्यान में रखते हुए ‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड नॉमिनेशन’ की अंतिम तिथि 13 अप्रैल कर दी गई है। जो महिलाएं इसमें नॉमिनेशन नहीं करवा पाईं हैं उनके पास एक मौका और है।  

नॉमिनेशन कराएं
‘दैनिक भास्कर के वुमन अवार्ड-2018 के आयोजन में शहर की ही नहीं, बल्कि विदर्भ की महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा। यदि अाप इस पुरस्कार की हकदार बनना चाहती हैं, तो आगे आएं और अपना नॉमिनेशन वुमन अवार्ड के लिए कराएं। इसके लिए शिक्षा, खेल, सामाजिक, आउट स्टैंडिंग स्टूडेंट, आर्ट एंड कल्चर, उद्योजिका, स्मॉल बिजनेस आदि के लिए अवार्ड दिया जाएगा। इन सभी क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को नामांकित करने के साथ ही स्वयं अपना नाम भी भेज सकते हैं। प्राप्त अावेदन से हमारी ज्यूरी हर वर्ग से 5 महिलाओं को चुनेगी व वोटिंग द्वारा हर वर्ग की विजेता का चयन किया जाएगा। शहर की एक सर्वश्रेष्ठ महिला संगठन को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

ये हैं नियम
* परिचय पत्रिका- प्रमाणपत्र, फोटो, पेपर कवरेज के साथ सभी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी नामांकन हेतु आवश्यक है।
* नामांकन- परिचय पत्रिका की फोटो काॅपी दें, जो दैनिक भास्कर में सुरक्षित रहेगी।
* खेल क्षेत्र- नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
* समाज सेवा क्षेत्र- सामाजिक कार्य के नामांकन ही स्वीकार किए जाएंगे।
* कला व सांस्कृतिक क्षेत्र- राज्य व राष्ट्रीय स्तर के किसी कार्यक्रम में सहभाग व उस व्यक्तिगत शाखा में विशारद हो।
* शिक्षा क्षेत्र- विशेष उपलब्धि के साथ ऑल राउंडर व्यक्ति व किसी भी तरह का उत्कृष्ट शिक्षिका पुरस्कार विजेता।
* उद्योग क्षेत्र- उद्योजिका पुरस्कार के लिए उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व राज्य या राष्ट्रीय स्तर के उद्योजक सम्मेलन का प्रतिनिधित्व या सहभाग व पुरस्कार विजेता।
* प्रतिनिधित्व- आउट स्टैंडिंग स्टूडेंट, महिला, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता या कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व किया हो। कॉलेज से अनुमति पत्र लाना आवश्यक है।
* महिला मंडल- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला मंडल में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव।
* लघु उद्योग- स्वरोजगार व लघु उद्योग की जानकारी व उपलब्धियाें का विस्तृत विवरण।
* उपस्थिति- प्रत्येक क्षेत्र के निर्णायकों द्वारा चुने गए 5-5 नामांकित सदस्यों को अवार्ड कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य।

भाग लेने के लिए पात्रता 
वुमन अवार्ड में भाग लेने वाली महिलाएं भारतीय नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए। पूरे भारत से   कोई भी महिला भाग ले सकती हैं। उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

आवश्यक बातें
जिस क्षेत्र के लिए महिलाओं द्वारा नामांकन किया जा रहा है, उससे संबंधित पूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी की फाइल बनाकर जमा करना आवश्यक है तथा दस्तावेजों से संबंधित निर्णय और सर्वाधिकार ‘दैनिक भास्कर’ के पास सुरक्षित हैं।

Created On :   11 April 2018 5:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story