दंतेवाड़ा : जिले की 11 हजार महिला किसानों को उन्नत कृषि कार्य से कराया जा रहा अवगत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दंतेवाड़ा : जिले की 11 हजार महिला किसानों को उन्नत कृषि कार्य से कराया जा रहा अवगत

डिजिटल डेस्क, दंतेवाड़ा। 10नवम्बर 2020 कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार बिहान योजना अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के 3ब्लॉक दंतेवाड़ा, गीदम एवं कुआंकोंडा में समुदाय आधारित संबहनी कृषि कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें जिले के 11हजार महिला किसानों के बीच उन्नत कृषि कार्य जैसे श्री विधि से धान की खेती, सब्जी उत्पादन, एजोला नाडेप किया जा रहा है। फसल कटाई एवं उपज मूल्यांकन कार्यक्रम श्री विधि एवं परंपरागत विधि से लगाई गई धान में किया जा रहा है, जिसके तहत् महिला किसान के खेत में 5गुणा 5मीटर में फसल काटकर उपज मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिला किसानों को श्री विधि एवं परंपरागत फसल का अलग-अलग तुलनात्मक उपज मूल्यांकन कर किसानों को श्री विधि एवं नई तकनीक के फायदे किसानों को बताए जा रहे हैं, चुकी प्रयोग के समय यह स्पष्ट है की पौध स्वास्थ एवं उपज, दोनों ही मामलो में श्री विधि ही उपयुक्त है। अतः जिले के सभी महिला किसानो को इस अंतर से रूबरू कराते हुए जागरूक किया जा रहा है की वे श्री विधि को ही प्राथमिकता दें।

Created On :   11 Nov 2020 3:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story