धान खरीदी प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने की मांग 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमरावती धान खरीदी प्रक्रिया की अवधि बढ़ाने की मांग 

डिजिटल डेस्क, धानोरा(गड़चिरोली)। जिले में रबी सीजन के धान की कुटाई आरंभ है, लेकिन अब तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए गए हैं। जिससे धान कहां बेचें। यह सवाल किसानों के सामने है। इस वर्ष प्रति किसान 8 क्विंटल की सीमा निर्धारित होने से किसान केवल 8 क्विंटल धान का उत्पादन लेते हैं क्या? यह सवाल उपस्थित करते हुए सरकारी धान खरीदी केंद्र तत्काल शुरू कर धान खरीदी केंद्र की अवधि बढ़ाने की मांग पूर्व जिप सदस्य संपत आड़े ने सरकार से की है। वर्तमान स्थिति में रबी सत्र में लगाई गई धान की कटाई कर कुटाई की जा रही है। जिले में कुल 30 हजार हेक्टेयर आर क्षेत्र पर धान फसल लगाया गया था, लेकिन अब तक सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए जाने से किसान संकट में पड़ गए हैं। सरकारी धान खरीदी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों ने पंजीयन भी किया है।     


 

Created On :   20 May 2022 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story