सिंगरौली: डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ को तहसील सरई से कलेक्ट्रेट कार्यालय मे किया गया पदस्थ

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिंगरौली: डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ को तहसील सरई से कलेक्ट्रेट कार्यालय मे किया गया पदस्थ

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली। सिंगरौली कलेक्टर श्री राजीव रंजना मीना के द्वारा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदारो की आगामी आदेश तक के लिए नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के तहत सुश्री संम्पदा सर्राफ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार तहसील सरई से कलेक्ट्रेट कार्यालय मे पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वंशराखन सिंह नायब तहसीलदार को आगामी आदेश तक तहसील सरई का प्रभार सौपा गया है। वही नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार तहसील माड़ा सुश्री दिव्या सिंह को नायब तहसीलदार वृत्त सासन तहसील सिंगरौली, सुमित कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार वृत्त सासन तहसील सिंगरौली को आगामी आदेश तक प्रभारी तहसीलदार तहसील माड़ा का प्रभार सौपा गया है। कलेक्टर के द्वारा धनेश प्रसाद कोल सहायक वर्ग-2 तहसील कार्यालय सरई से उपखण्ड कार्यालय माड़ा मे आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

Created On :   6 Aug 2020 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story