मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का संभागीय निर्वाचन सम्पन्न

Divisional election of Madhya Pradesh Teachers Union concluded
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का संभागीय निर्वाचन सम्पन्न
पन्ना मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का संभागीय निर्वाचन सम्पन्न

 डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविशंकर डनायक द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय निर्वाचन दिनांक ०८ मई २०२२ को सागर में सम्पन्न हुए। जिसमें  निर्वाचन कार्य पूर्ण करने के लिए प्रांत से उपस्थित मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंगले, प्रांतीय महामंत्री क्षत्रबीर सिंह, प्रांतीय सचिव शेषमणि दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन के साथ पूरी संभागीय एवं जिला की कार्यकारिणी उपस्थित रहे। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया संघ की रूपरेखा के साथ अनुशासन के साथ निर्विरोध संपन्न हुई। जिसमें पन्ना जिले से मनीष कुमार दुबे, संभागीय सह सचिब और रामानंद सिंह संभागीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनीष कुमार दुबे एवं रामानंद सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर रामकृष्ण पाठक, विजय मिश्रा, रमाकांत खरे, संजय खरे, विनोद मिश्रा, सेवानंद सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रामकिशोर गर्ग, इरशाद मोहम्मद, राधा कृष्ण गोस्वामी, विनोद शर्मा, जसवंत सिंह और संभाग और जिले की समस्त टीम ने बधाई दी है।

Created On :   13 May 2022 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story