एसआई और कांस्टेबल ने शराब पीकर किया हंगामा, बंदूक दिखा मांगे पैसे
By - Tejinder Singh |7 Aug 2019 10:22 AM GMT
एसआई और कांस्टेबल ने शराब पीकर किया हंगामा, बंदूक दिखा मांगे पैसे
डिजिटल डेस्क, आसिफबाद। गणेशपुर ग्राम के पशु बाजार में महाराष्ट्र राजुरा के प्रोहिबिशनरी एसआई और कांस्टेबल ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक वाकडी मंडल में पशुओं का बाजार लगता है, बाजार में बुधवार को दो लोगों ने अपने आप को एस आई और कांस्टेबल बताकर लोगों को डराया। लोगों ने बताया कि दोनों ने मिलकर उनसे पैसे मांगे, पैसे नहीं देने की सूरत में उन्होंने बंदूक दिखा डराया। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लगा और यह बात वाकडी पुलिस स्टेशन तक गई। वाकड़ी एसआई चंद्रशेखर से पूछने पर उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के रहने वाले राजूरा पुलिस स्टेशन मे प्रोहिबिशनरी एसआई विजय सिंह और कांस्टेबल महेश से पूछताछ की। पूछताछ के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की बात कहीं।
Created On :   7 Aug 2019 3:51 PM GMT
Next Story