दुर्ग : इस साल जून महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी अधिक ट्रैक्टर बिके

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुर्ग : इस साल जून महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी अधिक ट्रैक्टर बिके

डिजिटल डेस्क दुर्ग | राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के असर से खेती की ओर लौट रहे किसान, सरकार के खेती किसानी को प्रोत्साहन देने के चलते आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान, जून महीने में 134 ट्रैक्टरों का रजिस्टेªशन हुआ जो पिछले साल इसी महीने के 82 ट्रैक्टरों की बिक्री के मुकाबले 52 फीसदी अधिक दुर्ग 8 जुलाई 2020 राज्य सरकार की कृषि को बढ़ावा देने की योजनाओं का लाभ आटोमोबाइल सेगमेंट में नजर आने लगा है। पिछले साल जून महीने में आरटीओ आफिस में 82 ट्रैक्टरों का पंजीयन हुआ था। इस साल जून महीने में कराए गए रजिस्ट्रेशन की संख्या 134 है। यह पिछले साल के मुकाबले 52 फीसदी अधिक है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में 226 टैªक्टर बिके हैं। जिसमें 92 जिले के स्थानीय डीलरों से अन्य जिले के किसानों ने क्रय किए हैं। कोरोना के चलते अर्थव्यवस्था में आए दबाव और पूरे देश में इसके असर के बावजूद दुर्ग जिले में बिक्री में आया यह उफान यह बताता है कि राज्य शासन द्वारा खेती-किसानी को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं का जमीनी स्तर पर अच्छा असर हुआ है और किसान अब इस स्थिति में आ रहे हैं कि आधुनिक खेती की ओर बढ़ें। यह आंकड़े इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछली बार भी कर्ज माफी के चलते और 2500 रुपए में धान खरीदी के चलते किसानों को खेती से काफी संबल मिला। उन्हें खेती पर निवेश करने का अवसर मिला और ट्रैक्टर की बिक्री में काफी इजाफा हुआ। छत्तीसगढ़ में जून महीने में ट्रैक्टर की खासी संख्या में बिक्री होती है क्योंकि खरीफ फसल लेने से पूर्व सबसे ज्यादा लोग खरीदते हैं। ऐसे में इस बार पिछले साल की तुलना में भी ट्रैक्टर की अधिक बिक्री होना काफी महत्वपूर्ण है। कारों की बिक्री में भी इजाफा हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून महीने में 360 कारें बिकीं थीं, इस साल इसी महीने में 387 कार बिकी है। इस तरह से मिला राजीव किसान न्याय योजना से संबल- बीते वर्षों में खेती किसानी से आर्थिक लाभ की संभावना कम होती जा रही थी। कर्जमाफी के निर्णय ने किसानों को उबार लिया, फिर दूसरी सकारात्मक बात 2500 रुपए में धान खरीदी के निर्णय को लेकर हुई। इन दोनों बातों से किसान के पास खेती में निवेश करने के लिए अवसर आए हैं। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से भी किसानों को संबल दिया गया। पहली किश्त में ही जिले के 80 हजार किसानों के खाते में इस योजना से 64 करोड़ रुपए की राशि आई है। स्वाभाविक रूप से इसका उपयोग किसानों ने अपनी खेती की बेहतरी के लिए किया। बुनियाद पर फोकस करने वाली नीतियों के अच्छे परिणाम- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद को दृढ़ करने की कोशिश की गई। यह बुनियाद कृषि है। इसका अच्छा परिणाम देखने में आया है लोग खेती की ओर लौट रहे हैं। खेती में बढ़ते आर्थिक अवसरों के चलते और किसानों की ठोस आर्थिक स्थिति के चलते बाजार में भी इसका अच्छा असर हुआ है और कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था संभली रही। ‘’ट्रैक्टर और कारों की बिक्री में जून महीने में पिछले साल की तुलना में भी ज्यादा बढोत्तरी दर्ज की गई है।टैªक्टर की बिक्री में जून महीने में 52 प्रतिशत तथा कार की बिक्री में जून महीने में 27 फीसदी अधिक दर्ज की गई।‘’ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अतुल विश्वकर्मा क्रमांक 912

Created On :   9 July 2020 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story