दुर्ग : विभिन्न कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुर्ग : विभिन्न कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

डिजिटल डेस्क, दुर्ग। राज्य शासन द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विभिन्न ग्रामों में 7 लाख रुपए के कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर विकासखंड दुर्ग के ग्राम चिरपोटी में व्यायाम सामग्री एवं झूला हेतु एक लाख रुपए, ग्राम अंजोरा में आबदी पारा में मंच निर्माण के लिए 1.49 लाख रुपए और ग्राम रिसामा के तीन अलग अलग स्थानों पर व्यायाम सामग्री एवं झूला हेतु 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार कम्प्यूटर खरीदी हेतु पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी हेतु एक लाख और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुआँबांधा हेतु 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शासन द्वारा अहिवारा विधानसभा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विभिन्न ग्रामों में 7 लाख रुपए के कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं विधायक श्री गुरू रूद्र कुमार की अनुशंसा पर ग्राम कचांदुर में मंच निर्माण हेतु 2 लाख रूपए व ग्राम भटगांव हेतु आमा तालाब में निर्मल घाट निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शासन द्वारा दुर्ग विधानसभा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विभिन्न वार्डों 5 लाख रुपए के कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। विधायक श्री अरूण वोरी की अनुशंसा पर दुर्ग नगर के वार्ड क्रमांक 51 बोरसी दुर्ग में वंृदानगर में गार्डन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शासन द्वारा भिलाई नगर विधानसभा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विभिन्न वार्डों में 4 लाख 16 हजार रुपए के कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। विधायक श्री देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक 28 मंगल बाजार छावनी भिलाई में मंच निर्माण कार्य हेतु 1.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 28 दर्री तालाब के पास जिम सामग्री क्रय हेतु 1.33 लाख रूपए व वार्ड क्रमांक 30 स्थित उदय मंडल के पास जिम सामग्री क्रय हेतु 1.33 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Created On :   12 Jan 2021 9:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story