- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
दुर्ग : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव

डिजिटल डेस्क, दुर्ग। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ग्राम सिल्ली और तुमाकला में किसान सम्मेलन को किया संबोधित शासन की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। कर्ज माफी और धान के अच्छे मूल्य से किसान पुनः खेती की ओर लौट रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के गुलजार होने का असर शहरी अर्थव्यवस्था में भी दिख रहा है। किसानों की समृद्धि से व्यावसायिक वर्ग को भी लाभ पहुंच रहा है। यह बातें कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने अपने संबोधन में कही। वे धमधा ब्लॉक के ग्राम सिल्ली और तुमाकला में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हुई है। नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास की राह खुली है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय का रास्ता खुला है। इस कदम से पशुधन संवर्धन होगा। जैविक खेती के लिए रास्ता खुलेगा। राज्य सरकार की नीतियों से सतत विकास का रास्ता खुला है। कृषि मंत्री ने कहा कि धमधा में किसानों की सुविधाओं के लिए नए धान खरीदी केंद्र आरम्भ किये गए हैं। इसके साथ ही सिंचाई सुविधा को बढ़ावा देने भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर उपाय कर रही है। मंत्री ने कहा कि 2 सालों में अनेक जनहित की योजनाएं आरम्भ की गई हैं जिनसे जमीनी स्थिति बदल रही है। मंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का वितरण भी किया। साथ ही वर्मी टैंक आदि भी देखे और गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन भी देखा।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।