दुर्ग : गांधी जी की जयंती के अवसर पर हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का होगा भूमिपूजन, लगभग 253 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुर्ग : गांधी जी की जयंती के अवसर पर हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का होगा भूमिपूजन, लगभग 253 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

 डिजिटल डेस्क, दुर्ग। प्रमुख भूमिपूजन कार्यों में ठगड़ा बांध के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण का 13 करोड़ 49 लाख रुपए का कार्य, नेहरू नगर चैक से मिनी माता चौक तक चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का 68 करोड़ 16 लाख रुपए के कार्य, पुलगांव नाका से अंजोरा तक (फोरलेन) मार्ग का निर्माण कार्य - खारून नदी में उफरा से रवेली मार्ग में पुल निर्माण का तथा अभनपुर से तर्रीघाट पाटन मार्ग में खम्हरिया नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन - खुर्सीपार में 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन महाविद्यालय भवन का होगा भूमिपूजन - हाउसिंग बोर्ड द्वारा ब्लाक मुख्यालय में बनाये गए अधिकारियों के शासकीय आवास का लोकार्पण दुर्ग 28 सितंबर 2020 गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले में विकास को नई इबारत गढ़ने वाली अधोसंरचनाओं की नींव रखेंगे एवं इन्हें लोकार्पित भी करेंगे। इस दिन 253 करोड़ 61 लाख रुपए की 39 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण होगा। लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, पाटन का भूमिपूजन है। 55 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का नाम महात्मा गांधी जी के नाम पर ही रखा गया है। यूनिवर्सिटी के माध्यम से क्षेत्र में उद्यानिकी की बढ़त की दिशा में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। गांधी जयंती के दिन तीन जगहों पर कार्यक्रम होंगे और मुख्यमंत्री सभी जगहों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने चेंबर में कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक सभी तैयारियां कर लेने के निर्देश दिये। पहला कार्यक्रम होगा सांकरा में, यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन के साथ ही हाउसिंग बोर्ड के शासकीय कर्मचारियों के आवासों का लोकार्पण भी- सांकरा, पाटन में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के साथ ही ब्लाक मुख्यालय में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के रहने के लिए 5 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनाये गए आवास का लोकार्पण भी होगा। खारुन नदी में 8 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से उफरा से रवेली मार्ग में उच्चस्तरीय पुल तथा खम्हरिया नाला में अभनपुर-तर्रीघाट पाटन मार्ग में खम्हरिया नाला में 8 करोड़ 17 लाख से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इसके साथ ही सहकारी बैंक की झीट शाखा का भूमिपूजन भी होगा। पाटन में 77 करोड़ 28 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन होगा। इसमें भूमिपूजन के 71 करोड़ 80 लाख रुपए के कार्य तथा लोकार्पण का एक कार्य शामिल है। दुर्ग में ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम- दुर्ग में 138 करोड़ 35 लाख रुपए के कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन होंगे। ठगड़ा बांध को सुंदर बनाने, शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाने यहां 13 करोड़ 49 लाख रुपए के कार्य होंगे। नागरिक सुविधाओं के अनुरूप ट्रैफिक का दबाव कम करने एवं सुंदरता बढ़ाने नेहरू चौक से मिनी माता चैक तक 8 किमी मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य होगा, इसकी लागत 68 करोड़ 16 लाख रुपए होगी। पुलगांव नाका से अंजोरा तक साढ़े छह किमी फोरलेन निर्माण कार्य होगा। इसकी लागत 56 करोड़ 39 लाख होगी। तीसरा कार्यक्रम भिलाई में- भिलाई निगम में 30 कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण होगा। इसमें 12 करोड़ 22 लाख रुपए के लोकार्पण कार्यक्रम एवं 25 करोड़ 74 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा का लोकार्पण भी होगा। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत सोनिया गांधी नगर से पंचशील होते हुए सुभाष नगर सी.एस.ई.बी. नगर तक स्थित नाले का चैनालाईजेशन कार्य किया जाना है, जिसमें लागत 80 लाख रू. है। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत बापू नगर उड़िया बस्ती के पीछे से हाॅस्पिटल रोड होते हुए रमाताई स्कूल के सामने तक का चैनलाईजेशन का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 80 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 25 करूणा हाॅस्पिटल नंदनी रोड से गौरवपथ तक तेलहा नाला का विकास कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 2 करोड़ 49 लाख रू. है। कोसानाला का उन्नयन कार्य किया जाना है जिसकी लागत 17 करोड़ रू. है। वार्ड क्रं. 02 माॅडल टाउन सड़क 06 सीमेंटकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 10 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 29 बापू नगर तालाब से वार्ड क्रं. 37 सुभाष नगर नाला के समानांतर मार्ग निर्माण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 70 लाख रू. है। जोन क्रं. 04 अंतर्गत विभिन्न वार्डो में सीमेंटीकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 83 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 28 बप्पा आटा चक्की सतनामी मोहल्ला क्षेत्र में सीमेंटीकरण का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 16 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 36 तेल्हानाला जी.ई.रोड से वार्ड 29%

Created On :   29 Sep 2020 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story