दुर्ग : वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे : सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, गौठानों, शासकीय कार्यालयों में रोपे गए पौधे

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुर्ग : वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे : सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, गौठानों, शासकीय कार्यालयों में रोपे गए पौधे

डिजिटल डेस्क दुर्ग | दुर्ग 06 जुलाई 2020 धरती को हरियाली से गुलजार करने के अभियान को लेकर आज आयोजित वन होम, वन ट्री अभियान को लोगों ने जबर्दस्त उत्साह से भागीदारी देकर सफल बनाया। आज सुबह से ही पौधों की इतनी माँग आई कि शताब्दी गार्डन में ग्यारह बजे हुए मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि कल पूरा समय पौधे वितरित किए गए और आज भी लोग पौधा चाह रहे हैं। हमने सोचा था कि लोग प्रकृति को सहेजने के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएंगे लेकिन इतना अभूतपूर्व रिस्पांस होगा, ये सोचा नहीं था। इस दौरान जगह-जगह सामूहिक पौधारोपण के कार्यक्रम हुए। जहां कलेक्ट्रेट स्थित शताब्दी गार्डन में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे रोपे, वहीं नगर निगम दुर्ग के बोरसी में हुए कार्यक्रम में महापौर एवं उनकी परिषद के सदस्यों ने, पार्षदों ने तथा प्रेस क्लब के सदस्यों ने पौधे रोपे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर दिया गया संदेश भी पढ़ा गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घरों से पौधे रोपने की शुरूआत की और इसके बाद वे सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचे। विधायक एवं महापौर भिलाई श्री देवेंद्र यादव एवं दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने घरों में पौधे रोपे। इसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर उन्होंने पौधारोपण किया। मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं श्री गुरू रूद्र कुमार ने मुरमुंदा में पौधा रोपा- कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने नगर पंचायत धमधा में पौधा रोपा। मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने भी मुरमुंदा स्थित गौठान में पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान इसलिए इतना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम घरों में पौधे लगाने आग्रह कर रहे हैं। घर में पौधे लगेंगे तो उनके सहेजने की संभावना अच्छी बनेगी। हम सब लोग पौधरोपण को लेकर बहुत उत्साहित थे। मैंने सभी को आग्रह किया कि एक पौधा जरूर लगाएं। कलेक्ट्रेट गार्डन में लगाए पौधे- कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान में अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम जीवन देवांगन ने कहा कि अभूतपूर्व उत्साह इस अभियान को लेकर मैंने देखा। लोग काफी खुशी से पौधे लगा रहे थे। अपने संबोधन में आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि घरों में पौधे लगाने का यह अभियान बहुत शुभ अभियान है। प्रकृति को सहेजने की दिशा में यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण होगा। अपने संबोधन में सीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना ने कहा कि वन विभाग द्वारा लोगों को घरों में रोपने बड़ी संख्या में पौधे उपलब्ध कराए गए और लोगों का रिस्पांस शानदार रहा है। कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपने संबोधन में कहा कि घरों में पौधे लगाने से इन्हें सहेजने में भी आसानी होगी और हरियाली का दायरा घरों तक विस्तारित करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार पौधे लोग ले जा रहे हैं और अनुमान है कि चार लाख पौधे जिले में लगाए गए।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं डीएफओ श्री केआर बढ़ाई ने भी अपना संबोधन दिया। सभी शासकीय कार्यालयों में भी लगाए गए पौधे- सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधे लगाए। स्कूलों में 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। आंगनबाड़ियों में मुनगा के पौधे लगाए गए। बीएसपी प्रबंधन ने, इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी पौधे लगाए- प्रेस क्लब ने, बीएसपी प्रबंधन ने एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने घरों में पौधे रोपे- सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने घरों में पौधे रोपे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने भी अपने घर में पौधा रोपा। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने भी अपने घर में पौधा रोपा। कोरोना पाजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए भी रोपे पौधे और उन्हें वीडियो भेजा- नंदिनी थाने के तीन पुलिस कर्मी कोविड का इलाज एम्स में करा रहे हैं। उनके लिए पौधों का रोपण एसडीएम सुश्री दिव्या वैष्णव ने किया। उन्होंने इसका वीडियो भी उन्हें भेजा। उन्होंने कहा कि आप लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएं और फिर अपने पौधों की देखभाल करें। आप लोग अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर हैं आप लोग जल्दी ठीक होकर आइये, आपका पौधा हमने लगा दिया है आप इसका ख्याल रखने जल्द स्वस्थ होकर आइये। क्रमांक 905

Created On :   7 July 2020 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story