दुर्ग : अभी चल रही इंग्लिश मीडियम में भी ऑनलाइन कक्षाएं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुर्ग : अभी चल रही इंग्लिश मीडियम में भी ऑनलाइन कक्षाएं

डिजिटल डेस्क, दुर्ग। कुम्हारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर दुर्ग 05 सितंबर 2020 कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कुम्हारी स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन से इंग्लिश मीडियम में होने वाली पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। श्री भुरे ने प्रत्येक कक्षा में जाकर जायजा लिया और सर्वसुविधायुक्त स्कूल बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाला प्रबंधन से आदर्श स्कूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के मामले में सबसे अच्छे निजी स्कूलों की तरह ही यह विद्यालय हो। पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को उनकी समझ और जिज्ञासा के मुताबिक बेहतर अच्छी पुस्तकें दी जाएं। इसी प्रकार जांजगिरी निरीक्षण किया। दोनों ही जगहों पर कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में प्रमुख सचिव महोदय ने जिस तरह से निर्देश दिए हैं उनके अनुपालन में कार्य किया जाए। लाइब्रेरी बेहतरीन हो, यहां सभी अच्छी पुस्तकों का संग्रह हो। साथ ही बच्चों की मैगजीन भी यहां पर उपलब्ध हो। विशेषकर साइंस से संबंधित मैगजीन की विशेष रूप से उपलब्धता हो। कलेक्टर ने साइंस लैब का निरीक्षण भी किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आदर्श शाला के मुताबिक सबसे अच्छा कार्य यहां करने की कोशिश होगी। कलेक्टर ने कहा कि हर मायने में यह विद्यालय आदर्श विद्यालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि हर जिले में कुछ प्रमुख शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चलें। इसके अनुपालन में प्रमुख सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देश का लगातार पालन किया जा रहा है। चाहे लैब हो, लाइब्रेरी हो, चाहे टीचर्स की नियुक्ति हो। हर मायने में आदर्श विद्यालय के अनुरूप सबसे बेहतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे आदर्श बनाने में किसी भी तरह से कोई कसर ना छूटे। उल्लेखनीय है कि कल प्रमुख शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने भी विभिन्न इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निरीक्षण किया था और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

Created On :   6 Oct 2020 8:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story