बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

During immersion of Durga statue in Bihar violence in two groups
बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

डिजिटल डेस्क, मुंगेर। भागलपुर, औरंगाबाद के बाद समस्तीपुर के बाद अब मुंगेर में भी हिंसा की आग भड़क गई। बीती देर रात मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में टकराव के बाद जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना  पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। 

 

बीती देर रात पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशीष भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गाना बजाने और नारा लगाने का विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते रोड़ेबाजी होने लगी। घटना के बाद पूरबसराय, रिफ्यूजी कॉलोनी, नीलम चौक, बाटा चौक, गांधी चौक आदि जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था, दोनों गुटों की ओर से रोड़ेबाजी भी हुई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि रामनवमी के दिन से ही बिहार में हिंसा की आग भड़क रही है। 25 मार्च से लेकर आज तक बिहार में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के 4 जिलों में हिंसा फैली है। 17 मार्च को भागलपुर से हिंसा शुरू हुई थी। हिंसा में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

 

समस्तीपुर में मस्जिद में लहराए गए झंडे

गुदरी बाजार स्थित मस्जिद के पास से सोमवार को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को जा रही थी। तब किसी शरारती तत्व ने मूर्ति की ओर चप्‍पल फेंक दी। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लहराता दिख रहा है। जिलों से फोर्स का बंदोबस्‍त कर रही है क्‍योंकि हालात कभी भी बिगड़ने की आशंका है। स्कूलों में छुट्टियां दे दी गयी हैं।

 

Created On :   28 March 2018 6:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story