ईओडब्ल्यू जबलपुर ने की कार्रवाई, तीन ठिकानों पर चल रही सर्चिंग

EOW Jabalpur took action, search going on at three locations
ईओडब्ल्यू जबलपुर ने की कार्रवाई, तीन ठिकानों पर चल रही सर्चिंग
समिति प्रबंधको के पास मिली करोड़ो की बेनामी संपत्ति ईओडब्ल्यू जबलपुर ने की कार्रवाई, तीन ठिकानों पर चल रही सर्चिंग

डिजिटल डेस्क,मंडला। मंडला के नैनपुर में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने दो समिति प्रबंधकों के तीन ठिकानों पर छापे मारे हैं। समिति प्रबंधकों के पास करोड़ो की बेनामी संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू की टीम सुबह से सर्चिंग में जुटी हुई है। ईओडब्ल्यू ने समिति प्रबंधक और उनकी पत्नियों के खिलाफ धारा 13(1)बी, 13(2) भ्रनिअ. 1988  संशोधित अधिनियम, 2018 एवं 120बी, 109 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू को समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) जबलपुर के द्वारा शिकायत की जांच निरीक्षक कीर्ति शुक्ला से कराई गई। जांच में पाया गया है, कि समिति प्रबंधक नैनपुर गणेश जायसवाल ने अवैधानिक स्त्रोतोंं से लगभग 600 प्रतिशत व्यव एवं संपत्ति अर्जित की है। इसके अलावा आरोपी राजू जायसवाल, समिति प्रबंधक, वार्ड नं.-4 चाकोर, नैनपुर ने वैधानिक स्त्रोतों से प्राप्त आय से लगभग 1100 प्रतिशत व्यय एवं संपत्ति अर्जित की है। प्रकरण की विवेचना में आरोपियों द्वारा अर्जित संपत्ति एवं निवेश आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर सुबह ईओडब्ल्यू ने छापामारी कार्रवाई की है। छापेमार कार्रवाई में निरीक्षक छविकांति आर्मा, मुकेश खम्परिया, कीर्ति शुक्ला, मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, लक्ष्मी यादव, उप निरीक्षक फरजाना परवीन, व्हीके साहा समेत अन्य दल मौजूद रहा है।

तीन ठिकानों पर सर्चिंग-

ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा दोनो आरोपियों के तीन ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है। सुबह 5 बजे टीम जांच के लिए पहुंच गई। आरोपी गणेश जायसवाल के निवास स्थान वार्ड नं.-9 रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे, नैनपुर और आरोपी के इटका स्थित दुकान में सर्च कार्रवाई जारी है। वहीं राजू जायसवाल के निवास स्थान वार्ड नं.-4 चाकोर, नैनपुर में सर्चिंग चल रही है।

मामला हुआ दर्ज-

ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है।आय से अधिक  संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाये जाने से आरोपी गणेश जायसवाल, पत्नि अनीता जायसवाल  और राजू जायसवाल एवं पत्नि संगीता जायसवाल के विरूद्ध धारा 13(1)बी,  13(2) भ्रनिअ. 1988 संशोधित अधिनियम, 2018 एवं 120बी, 109 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल के पास मिली संपत्ति -  

- वार्ड नं.-7 इटका, नैनपुर, मण्डला में मकान एवं गोदाम क्षेत्रफल 1830 वर्ग फिट
- वार्ड नं.-15 बड़ी खेरमाई के पीछे, निवारी, नैनपुर, मण्डला में दुकान, मकान एवं  गोदाम क्षेत्रफल 2260 वर्ग फिट
- वार्ड नं.-9 रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे, निवारी, नैनपुर में दो  मंजिला मकान क्षेत्रफल 2798 वर्ग फिट  
- नया चार पहिया पिकअप वाहन,  
- चार पहिया वाहन माराजो,  
- दो पहिया वाहन एक्टिवा,  
- दो पहिया वाहन होण्डा शाइन,  
 समिति प्रबंधक राजू जायसवाल  के पास मिली संपत्ति
- वार्ड नं.-7, इटका, नैनपुर, मण्डला में दुकान एवं गोदाम क्षेत्रफल 5000 वर्ग फिट  
- वार्ड नं.-4 चाकोर पुल पुरानी बस्ती, नैनपुर में मकान क्षेत्रफल 1000 वर्ग फिट  
- निवारी, मण्डला-नैनपुर हाइवे में दुकान एवं गोदाम क्षेत्रफल 3982 वर्ग फिट
- भूखण्ड रकबा 1500 वर्गफिट  
- भूखण्ड रकबा 437 वर्गफिट  
- भूखण्ड रकबा 1940 वर्गफिट  
- भूखण्ड रकबा 4950 वर्गफिट  
- भूखण्ड रकबा 4950 वर्गफिट  
- भूखण्ड रकबा 2050 वर्गफिट  
- 03 चार पहिया पिकअप वाहन,  
- दो पहिया वाहन स्कूटर  
- दो पहिया वाहन मोटर साइकिल
 

Created On :   1 Oct 2022 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story