किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने जावरा में नवीन फल एवं सब्जी मंडी तथा सुखेड़ा में उपमंडी का लोकार्पण किया -

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने जावरा में नवीन फल एवं सब्जी मंडी तथा सुखेड़ा में उपमंडी का लोकार्पण किया -

डिजिटल डेस्क, रतलाम। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने सोमवार को जिले के जावरा में 9 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई नवीन फल एवं सब्जी मंडी तथा सुखेड़ा में उपमंडी का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री अशोक पोरवाल, श्री पवन सोनी, जनपद अध्यक्ष जावरा श्री रामविलास धाकड़, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, एसडीएम श्री राहुल धोटे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जावरा की मंडी पूरे देश में प्रसिद्ध है। जावरा सहित क्षेत्र की सभी मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे की व्यवस्था की जाएगी। शासन किसान हित में प्रतिबंध है, हमने चना, सरसों की खरीदी में प्रति हेक्टेयर मात्रा में वृद्धि करके किसानों को लाभ पहुंचाया। मंडियों में टैक्स में कमी की गई है जिसका लाभ किसान को मिलेगा। श्री पटेल ने कहा कि अब से पूरे प्रदेश में किसानों का मंडियों के प्रवेश द्वार पर चंदन तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया जाएगा। इसके लिए दो व्यक्ति मंडी के प्रवेश द्वार पर खड़े रहेंगे। श्री पटेल ने कहा कि मंडियों को स्मार्ट बनाया जाएगा। प्रत्येक मंडी में वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग प्लांट बनाए जाएंगे। किसानों को उचित मूल्य पर सामग्री विक्रय के लिए मंडियों पर किसान मॉल की स्थापना की जाएगी। श्री पटेल ने कहा कि किसानों के लिए उर्वरक की कोई समस्या नहीं है, किसान को जितना उर्वरक चाहिए मिलेगा। श्री पटेल ने कहा कि किसानों की प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 0755 2558823 नंबर पर संपर्क किया जाकर किसान अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। श्री पटेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा फसल बीमा और मुआवजा राशि के लिए उचित पहल की जाकर किसानों को बृहद लाभ दिलाया गया है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जावरा क्षेत्र में विभिन्न मंडियों में 50 करोड़ रूपए के विकास कार्य हुए हैं जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। श्री पांडेय ने नवीन लोकार्पण मंडी परिसर को उन्नत करने के लिए विभिन्न कार्यों की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही अरनियापीथा मंडी में शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप तथा फूड पार्क बनाने की जरूरत बताई जिस पर कृषि मंत्री ने सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र शासन द्वारा कृषि बिल्स किसानों के हित में लाया गया है इससे किसान को अपनी फसल का मूल्य स्वयं तय करने का अधिकार मिलेगा, किसान की आय बढ़ेगी। विधायक ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना ने भी संबोधित किया। आभार श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा ने माना। सुखेड़ा उपमंडी लोकार्पण प्रदेश के किसान कल्याण कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, विधायक श्री राजेंद्र पांडेय द्वारा सुखेड़ा में किसानों को उपमंडी की सौगात दी गई। उन्होंने उपमंडी का लोकार्पण करते हुए फसलों की नीलामी बोली का शुभारंभ किया। विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री अशोक पोरवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम किसानों के ऋणी हैं, किसान देश दुनिया समाज के लिए अनाज पैदा करता है, खेती करता है। मंत्री श्री पटेल तथा विधायक श्री पांडे ने विभिन्न कृषि उपजों की बोली का शुभारंभ किया। किसान धर्मेंद्रसिंह के 1 क्विंटल गेहूं की बोली 51 हजार 51 रूपए लगाई गई। किसान रुस्तम मंडलोई के सोयाबीन की बोली 25125 रूपए लगी। इसी तरह किसान रविंद्र के धनिया की बोली 33333 रुपए, किसान सुरेंद्रसिंह की खसखस की बोली 1 लाख 51 हजार 101 रुपए लगाई गई। मंत्री श्री पटेल ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि सुखेड़ा उपमंडी के प्रारंभ होने अवसर पर जिन किसानों की फसलों की सर्वप्रथम बोलियां लगी और जो व्यापारी सर्वप्रथम सम्मिलित हुए उनके नाम मंडी परिसर में एक पट्टिका पर अंकित किए जाएं। श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा ने भी संबोधित करते हुए उपमंडी की सौगात पर बधाई दी।

Created On :   10 Nov 2020 9:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story