संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप

Father injured in firing by entering house in property dispute, son accused, police engaged in investigation
संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप
जाँच में जुटी पुलिस संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में प्रॉपर्टी को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुस कर उसे गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है घायल व्यक्ति के बेटे के ऊपर ही गोली चलवाने के आरोप लगे हैं। रविवार को जेवर थाना क्षेत्र में मोहल्ला मंगरोली रोड स्थित 62 वर्षीय श्याम सिंह को शाम 6:30 बजे दो बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों और घर के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसपर तमाम पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जिधर उनका उपचार जारी है।

हालाँकि जब पुलिस ने घर के सदस्यों से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि, पिता -पुत्र में जमीन को लेकर एक विवाद था, जिसमें पुत्र पर आरोप लगे हैं कि उसने ही अपने पिता पर गोलियाँ चलवाई। इसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे और उसके एक साथी पर मुकदम्मा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस द्वारा दो टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जाँच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया, मोहल्ला मंगरोली निवासी श्याम सिंह को बदमाशों द्वारा दो गोली मारी गई है। तत्काल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई उनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें घर के सदस्यों द्वारा पता चला कि उनके सगे बेटे हिम्मत सिंह और उनके साथी द्वारा ये गोली चलाई गई है।

प्रथम ²ष्टया पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी को लेकर पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उनके पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। मुकदम्मा दर्ज कर दिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

आईएएनएस

Created On :   29 Nov 2021 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story