महाराष्ट्र में पहली बार कैबिनेट में पिता-पुत्र की जोड़ी, ठाकरे सरकार में परिवार जिंदाबाद  

Father-son duo in cabinet for the first time in Maharashtra
महाराष्ट्र में पहली बार कैबिनेट में पिता-पुत्र की जोड़ी, ठाकरे सरकार में परिवार जिंदाबाद  
महाराष्ट्र में पहली बार कैबिनेट में पिता-पुत्र की जोड़ी, ठाकरे सरकार में परिवार जिंदाबाद  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के ठाकरे सरकार का आधा मंत्रिमंडल परिवारवाद की चपेट में है। राज्य मंत्रिपरिषद के कुल 43 मंत्रियों में से 22 मंत्री राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार के तीनों दल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने राज्य मंत्रिमंडल में नौजवान चेहरों को शामिल किया है लेकिन अधिकांश युवा चेहरों को परिवारवाद के कारण मौका मिला है। अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सियासत में आए आदित्य ठाकरे, अदिती तटकरे, विश्वजीत कदम, अमित देशमुख, वर्षा गायकवाड, शंकरराव यशवंतराव गडाख, प्राजक्ता प्रसादराव तनपुरे जैसे नए चहेरों को मंत्रिमंडल में मौका मिला है। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र एक साथ राज्य मंत्रिमंडल में हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने बेटे व विधायक आदित्य ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया है। आदित्य मुंबई की वरली सीट से शिवसेना से पहली बार विधायक बने हैं। मुख्यमंत्री ने शिवसेना को समर्थन देने वाले क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी  के नेवासा सीट से विधायक शंकरराव यशवंतराव गडाख को कैबिनेट मंत्री बनाया है। शंकरराव के पिता यशवंतराव गडाख पूर्व सांसद हैं। 

राकांपा ने रायगड की श्रीवर्धन सीट से विधायक अदिती तटकरे को राज्य मंत्री बनाया है। पहली बार विधायक बनीं अदिती राकांपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुनील तटकरे की बेटी हैं। अदिती के भाई अनिकेत तटकरे विधान परिषद के सदस्य हैं। सुनील तटकरे राज्य की आघाडी में लगातार 15 सालों तक मंत्री रह चुके हैं। राकांपा ने राहुरी सीट से विधायक प्राजक्ता प्रसादराव तनपुरे को राज्य मंत्री बनाया है। प्राजक्त राकांपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील के भतीजे हैं। प्राजक्ता के पिता प्रसादराव 25 साल तक विधायक और 1 बार सांसद रहे हैं। 

लातूर शहर से कांग्रेस विधायक अमित देशमुख कैबिनेट मंत्री बने हैं। अमित के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं। सांगली की पलुस कडेगांव सीट से कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। विश्वजीत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के बेटे हैं। मुंबई की धारावी सीट से कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड फिर से कैबिनेट मंत्री बनी हैं। वर्षा के पिता एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वे सांसद भी रह चुके हैं। अमरावती की तिवसी सीट से कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर के पिता भैय्यासाहब ठाकुर भी विधायक रहे हैं। यशोमती राज्य में कैबिनेट मंत्री बनी हैं। अपने चाचा व भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे से बगावत करके राकांपा में आए धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। धनंजय ने अपनी चचेरी बहन व गोपीनाथ की बेटी पंकजा मुंडे को परली सीट चुनाव हराया था। धनंजय विधान परिषद में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। 

जालना की घनसावंगी सीट से राकांपा के विधायक राजेश टोपे को दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला है। राजेश के पिता  अंकुशराव राव टोपे सांसद रह चुके हैं। नांदेड़ की भोकर सीट से कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण भी राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

उन्हें परिवारवाद में रुचि हैं और हमें वादा निभाने में- आदित्य  

भाजपा की तरफ से ठाकरे परिवार पर परिवारवाद के आरोप पर लगाए जाने पर कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा के लोगों की परिवारवाद में रुचि हैं, लेकिन हमारी रुचि जनता से किए वादे पूरी करने में है। हम किसी से विवाद नहीं करते बल्कि वादा करते हैं और उस वादे को निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के आरोपों का जवाब नहीं दुंगा। अब हमारी जिम्मेदारी झगड़ों में पड़ने की नहीं बल्कि काम करने की है। 

नाम                  पार्टी              पद                 परिवार 

1) उद्धव ठाकरे   शिवसेना     मुख्यमंत्री       बालासाहब ठाकरे ( पिता व शिवसेना प्रमुख) 
2) अजित पवार  राकांपा    उपमुख्यमंत्री    शरद पवार (चाचा व पूर्व केंद्रीय मंत्री ) 
3) जयंत पाटील   राकांपा  कैबिनेट मंत्री    राजारामबापू पाटील (पिता व पूर्व मंत्री)
4) दिलीप वलसे पाटील राकांपा कैबिनेट मंत्री   दत्तात्रय वलसे पाटील (पिता व पूर्व विधायक)  
5)बालासाहब पाटील  राकांपा  कैबिनेट मंत्री     पी डी पाटील (पिता व पूर्व विधायक) 
6) राजेंद्र शिंगणे  राकांपा      कैबिनेट मंत्री       भास्करराव शिंगणे (पिता व पूर्व विधायक)
7) धनंजय मुंडे  राकांपा     कैबिनेट मंत्री             गोपीनाथ मुंडे (चाचा व पूर्व केंद्रीय मंत्री) 
8) राजेश टोपे राकांपा      कैबिनेट मंत्री               अंकुशराव टोपे (पिता व पूर्व सांसद) 
9) प्राजक्त तनपुरे राकांपा     राज्य मंत्री            प्रसाद तनपुरे (पिता व पूर्व विधायक ) 
10) आदिती तटकरे  राकांपा     राज्य मंत्री            सुनील तटकरे (पिता व पूर्व मंत्री) 
11) अशोक चव्हाण कांग्रेस   कैबिनेट मंत्री      शंकरराव चव्हाण (पिता व पूर्व मुख्यमंत्री)
12) बालासाहब थोरात  कांग्रेस  कैबिनेट मंत्री  भाऊसाहब थोरात ( पिता व पूर्व विधायक) 
13) अमित देशमुख कांग्रेस  कैबिनेट मंत्री            विलासराव देशमुख (पिता व पूर्व मुख्यमंत्री
14) सुनील केदार  कांग्रेस   कैबिनेट मंत्री               बाबासाहब केदार ( पिता व पूर्व मंत्री) 
15) यशोमती ठाकुर कांग्रेस  कैबिनेट मंत्री        भैय्साहब ठाकुर (पिता व पूर्व विधायक ) 
16) वर्षा गायकवाड कांग्रेस  कैबिनेट मंत्री       एकनाथ गायकवाड (पिता व पूर्व सांसद) 
17) सतेज ऊर्फ बंटी पाटील कांग्रेस  राज्य मंत्री     डी वाई पाटील ( पिता व पूर्व राज्यपाल) 
18) विश्वजीत कदम  कांग्रेस  राज्य मंत्री        पतंगराव कदम (पिता व पूर्व मंत्री )
19) आदित्य ठाकरे शिवसेना कैबिनेट मंत्री   उद्धव ठाकरे (पिता व मुख्यमंत्री)
20) शंभुराजे देसाई शिवसेना राज्य मंत्री बालासाहब देसाई (शंभुराजे पूर्व मंत्री देसाई के नाती  )
21) शंकरराव गडाख निर्दलीय कैबिनेट मंत्री   यशवंतराव गडाख (पिता पूर्व सांसद) 
22) राजेंद्र पाटील (यड्रावकर) निर्दलीय    शामराव पाटील (पिता व सूतमिल के पूर्व चेयरमैन)
 

Created On :   30 Dec 2019 4:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story