बाघ या तेंदुए के हमले की आशंका, केवलारी के सोनखार गांव की घटना।

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महिला का क्षत-विक्षत शव मिला बाघ या तेंदुए के हमले की आशंका, केवलारी के सोनखार गांव की घटना।

डिजीटल डेस्क, सिवनी। वन विकास निगम केवलारी के सोनखार गांव के जंगल में एक महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता लगा है, कि बाघ या तेंदुए ने महिला को मार दिया। घटना की जानकारी पर वन विभाग का अमला जांच कर रहा है और बाघ के पगमार्क तलाश रहा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। जानकारी के अनुसार सोनखार देवासी 26 वर्षीय कमला जेजे बुधराम अपने पति के साथ महुआ लेने गई थी। सोमवार सुबह 9 बजे कमला के चीखने की आवाज आई तब उनका पति दौड़कर आया तो देखा कि बाघ कमला को खींचकर ले जा रहा है। तब उसने शोर मचाया तो बाघ भाग गया और तुरंत कमला के पति ने ग्रामीणों को बुलाया लेकिन तब तक कमला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तत्काल वन अधिकारियों को दी गई। वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक वीसी मेश्राम ने बताया कि महिला सुबह जंगल गई थी, जिसका शव मिला है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसी बाघ या तेंदुए ने उसे मारा है, मौके पर जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
 

Created On :   11 April 2022 9:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story