29 जुलाई  से हज की पहली उड़ान, 450 लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

First flight of Haj from July 29, training given to 450 people
29 जुलाई  से हज की पहली उड़ान, 450 लोगों को दिया गया प्रशिक्षण
29 जुलाई  से हज की पहली उड़ान, 450 लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी तथा सेंट्रल तंजीम कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मोमिनपुरा स्थित मोहम्मद अली सराय में आयोजित तरबियत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 450 हज यात्रियों को हज का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट्रल तंजीम कमेटी के अध्यक्ष हाजी अ. कदीर ने की। महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी मुंबई के सेक्शन आफिसर गफ्फार पीर साहेब मगदुम प्रमुखता से उपस्थित थे। शिविर की शुरुआत मौलाना अतीक अहमद ने कुरान की तिलावत से की। मुफ्ती-ए-महाराष्ट्र मुजीब अशरफ ने हज के अरकानों का प्रशिक्षण दिया। मौलाना महबूब रिजवी ने एहराम बांधने का तरीका बताया।

एयर इंंडिया के पाठक, इमीग्रेशन विभाग के नागेश्वरराव, एजाज पठान, सीआईएसएफ के सचिन गायकवाड, कस्टम विभाग के निरीक्षक असद अली, सुपरिटेंडेंट अताउल्ला खान ने अपने-अपने विभाग के नियम-कानूनों की जानकारी दी। महाराष्ट्र हज ट्रेनर इकबाल बेरा, सेंट्रल तंजीम कमेटी के सचिव हाजी मो. कलाम, जावेद अख्तर, अब्दुल बारी ने मार्गदर्शन किया। इकबाल बेरा ने काबा के मॉडल के जरिए तवाफ के बारे में बताया। गफ्फार पीर साहेब मगदुम ने कहा कि जो दोबारा हज यात्रा पर जाएंगे उन्हें 2000 रियाल (35,200 रुपए) अतिरिक्त देना होगा। जिन हज यात्रियों ने उमरा किया है वे जब तक हज कमेटी से संदेश नहीं मिलता तब तक अतिरिक्त 2000 रियाल न भरे। बकाया राशि जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई है। 

अतिरिक्त रियाल के मुद्दे पर करेंगे मंत्री से चर्चा
हाजी अ. कदीर ने कहा कि सेंट्रल तंजीम कमेटी 16 वर्षों से हज यात्रियों की नि:स्वार्थ सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि दोबारा हज यात्रा करने वालों से अतिरिक्त 2000 रियाल वसूली उन पर अन्याय है। इस निर्णय को शीघ्र वापस लिया जाना चाहिए। इस संबंध में कमेटी हज कमेटी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से चर्चा करेगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी ने 2018 के लिए सेंट्रल तंजीम कमेटी को पुन: जिम्मेदारी सौंपी है। सफलतार्थ हाजी नियाज अहमद, अजीज खान, मतीन रहमान, आफी खान, गुलाम मुस्तफा, निसार अहमद, तैयब रिजवी, हाजी परवेज अख्तर, हाजी मेराज, शेख रसीद आदि ने प्रयासस किया। 

ईद के बाद लगाए जाएंगे  और दो प्रशिक्षण शिविर 
हाजी मो. कलाम ने बताया कि ईद के बाद और दो शिविर होंगे जिसमेंं एक विदर्भ स्तरीय और दूसरा महिलाओं के लिए होगा। 24 जून को सेंट्रल इंडिया खादिम हुज्जाज कमेटी की ओर से हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 24 जून को टेलीफोन एक्सचेंज चौक स्थित सेफ एंड हास्पिटल में  किया गया है। 

हज हाउस की समस्याओं का निवारण जल्द
महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के सेक्शन आफिसर गफ्फार पीर साहेब मगदुम ने कहा कि जूना जेलखाना परिसर स्थित हज हाउस की समस्याओं का निवारण जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इम्तियाज काजी के समक्ष हज हाउस की समस्याएं रखेंगे। हज हाउस का एक लिफ्ट बंद पड़ा है और लिफ्ट के सामने स्थित हॉल में हवा के लिए पंखे की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण हज यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले साल हज यात्रा के दौरान अचानक लिफ्ट बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई थी। अग्निशमन व्यवस्था में सुधार अौर बाथरुम से रिसाव को ठिक किया जाएगा।

Created On :   14 May 2018 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story