कांग्रेस नेता भैया साहब देशमुख का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जताया दुख

Former Congress MLA Bhaiyyasaheb Deshmukh passes away
कांग्रेस नेता भैया साहब देशमुख का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जताया दुख
कांग्रेस नेता भैया साहब देशमुख का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भैया साहब देशमुख का पार्थिव शरीर मुंबई से उपराजधानी के डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे लागा गया। जहां से उनका पार्थिव शरीर अमरावती के लिए रवाना किया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने हवाई अड्डे पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उनके निधन पर दुख जताया है।

अमरावती जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक एडवोकेट यशोमति ठाकुर के पिता चंद्रकांत उर्फ भैयासाहब ठाकुर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से मुंबई के सोमैया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के रात 1 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

शुक्रवार सुबह अमरावती के गणेडीवाल लेआऊट में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 11.30 बजे सिद्धिबांडी मोझरी में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा में राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पालकमंत्री प्रवीण पोटे, कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, विपक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील, माणिकराव ठाकरे, नितीन राऊत, बालासाहब थोरात समेत कांग्रेस के आला नेता उपस्थित रह सकते हैं। भैयासाहब ठाकुर अपने पीछे पत्नी पुष्पमाला ठाकुर, पुत्री यशोमति, संयोगिता सहित नाती-पोते सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Created On :   5 July 2018 3:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story