Happy Birthday MS Dhoni: 40 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्रिकेट में बनाए उनके बड़े रिकॉर्ड्स

Happy Birthday Dhoni: Former India captain MS Dhoni celebrates his 40th birthday on today
Happy Birthday MS Dhoni: 40 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्रिकेट में बनाए उनके बड़े रिकॉर्ड्स
Happy Birthday MS Dhoni: 40 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्रिकेट में बनाए उनके बड़े रिकॉर्ड्स
हाईलाइट
  • 40 साल के हुए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
  • भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं एमएस धोनी

डिजिटल डेस्क, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। ये बात खुद पूर्व कप्तान कपिल देव और सौरव गांगुली ने कही है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 में नंबर वन रहे चुकी है। 15 अगस्त 2020 ये वो दिन था जब इस महान खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सन्यास का ऐलान किया था। फिलहाल वे आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी बिहार (तब झारखंड) के रांची में 7 जुलाई 1981 को पैदा हुए थे। उन्होंने ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना आज किसी भी क्रिकेटर के लिए मुश्किल है। 

धोनी ने भारत को दिलाए तीन सबसे बड़े खिताब
महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते पूर्व कप्तान हैं। जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाई है। धोनी ने भारत के लिए टी-20 विश्वकप, 50-50 विश्वकप और चैपिंयन ट्रॉफी जीती है।

  • टी-20 विश्वकप - 2007 पाकिस्तान के विरुद्ध
  • 50-50 विश्वकप - 2011 श्रीलंका के विरुद्ध
  • चैपिंयन ट्रॉफी- 2013 इंग्लैंड के विरुद्ध

 

टेस्ट में इंडिया को बनाया बेस्ट
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी। 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब आखिरी टेस्ट में अनिल कुंबले नहीं खेल सके थे तब टीम प्रबंधन ने धोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें फुल टाइम टीम की कमान संभालने को कहा। जब धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी। जैसे की युवाओं को मौका देना और भविष्य के लिए टीम का निर्माण करना। धोनी ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए।

  • धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में, वेस्ट इंडीज में सीरीज जीती।
  • धोनी की कप्तानी में टीम ने 2008, 2010 और 2013 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।
  • साल 2013 में पिछले 40 सालों में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया।
  • धोनी की कप्तानी में टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 1-1 से सीरीज बराबर करने में कामयाब रही।
  • धोनी की कप्तानी भारतीय टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर वन बनी।
  • 2013 में धोनी को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
  • 2013 में धोनी ने सौरव गांगुली को (49 टेस्ट में 21 जीत) पीछे छोड़ते हुए सबसे सफल कप्तान का तमगा हासिल किया।
  • सौरव गांगुली ने भी एक इंटरव्यू में धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान करार दिया।
  • धोनी ने अपने करियर में हर बड़ी टीम के खिलाफ भारत को सीरीज जितवाई।
  • धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैच खेले जिनमें भारत को 27 मैचों में जीत हासिल हुई वहीं 18 में उसे हार का सामना करना पड़ा और 15 मैच ड्रॉ रहे।

इतनी लंबी है धोनी के रिकॉर्ड्स की लिस्ट

  • भारत के 251वें टेस्ट, 157वें वनडे और दूसरे टी20 खिलाड़ी
  • सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड - 332
  • सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय (98) खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
  • 300 वनडे खेलने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी
  • वनडे में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड - 183* vs श्रीलंका, जयपुर, 2005
  • वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 123
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार का विश्व रिकॉर्ड - 91 (57 कैच एवं 34 स्टंपिंग)
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड - 57
  • वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड - 84
  • वनडे में भारत के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर - 229
  • वनडे में सबसे ज्यादा 9 बार छक्के से मैच जितवाने का विश्व रिकॉर्ड
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड - 204
  • विकेटकीपिंग में भारत के सभी प्रमुख रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम
  • टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार - 228 (151 कैच और 77 स्टंपिंग)
  • वनडे में 10000 रन का रिकॉर्ड, भारत से सिर्फ पांच और विश्व के सिर्फ 13 बल्लेबाजों के नाम यह रिकॉर्ड
  • टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार - 294, सबसे ज्यादा कैच - 256 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 38
  • वनडे में सबसे ज्यादा शिकार - 444, सबसे ज्यादा कैच - 321 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 123
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार - 91,सबसे ज्यादा कैच - 57 और सबसे ज्यादा स्टंपिंग - 34
  • भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड, साथ ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (27), वनडे (110) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (41) जीतने वाले कप्तान
  • आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान - एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 195, इसके अलावा उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे ज्यादा स्टंपिंग (34) का रिकॉर्ड है।
  • सबसे ज्यादा 255 टी20 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड और 150 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान

IPL में धोनी ही धोनी

  • धोनी IPL में 150 करोड़ रुपए कमाने वाले अकेले प्लेयर हैं।
  • IPL में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।
  • धोनी ने CSK को 3 बार विजेता भी बनाया है।
  • IPL से कमाई के मामले में CSK के कप्तान धोनी सबसे आगे हैं।
  • टूर्नामेंट में अब तक 137 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 
  • CSK धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देती है।
  • 14वें सीजन में उनकी कुल कमाई 152 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
  • धोनी ने IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 192 मैच खेले हैं।
  • बतौर खिलाड़ी भी उन्होंने सबसे ज्यादा 208 मैच खेले हैं। 
  • धोनी ने IPL में अब तक 152 खिलाड़ियों को शिकार बनाया है। 
  • इस दौरान उन्होंने 113 कैच लिए और 39 स्टंप किए। 
  • धोनी ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता।
  • धोनी IPL में बतौर कप्तान 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले अकेले कप्तान हैं। 

क्रिकेट अलावा धोनी

  • धोनी का पहला प्यार फुटबॉल था, वे शुरुआत में क्रिकेट नहीं खेलते थे। 
  • धोनी साल 2011 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए  
  • धोनी साल 2015 में पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने 
  • महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, (बिहार) झारखंड में हुआ।
  • धोनी ने स्कूली शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची, झारखंड से की।
  • धोनी कमांडो क्रिकेट क्लब (1995-1998) में विकेटकीपर रहे।
  • धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन में 2001-2003 तक TTE रहे।
  • धोनी ने अपनी दोस्त साक्षी से 2010 में शादी की।

वनडे में डेब्यू

  • 23 दिंसबर 2004 बांग्लादेश के खिलाफ 

आखिर वनडे 

  • 09 जुलाई 2019 न्यूजीलैंड के खिलाफ 

टेस्ट में डेब्यू

  • 2 दिसंबर 2005 श्रीलंका के खिलाफ 

आखिरी टेस्ट 

  • 26 दिसंबर 2014 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 

टी 20 डेब्यू

  • 01 दिसंबर 2006 साउथ अफ्रीका के खिलाफ

आखिरी टी 20 

  • 27 फरवरी 2019 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 

IPL डेब्यू 

  • 19 अप्रैल 2008 पंजाब किंग्स के खिलाफ 

आखिरी IPL 

  • 1 मई 2021 मुंबई इंडियंस के खिलाफ 

 

एक नजर धोनी के करियर पर 

बैटिंग

  M Inn NO Runs HS Avg BF SR 100 200 50 4s 6s
Test 90 144 16 4876 224 38.09 8248 59.12 6 1 33 544 78
ODI 350 297 84 10773 183 50.58 12303 87.56 10 0 73 826 229
T20I 98 85 42 1617 56 37.6 1282 126.13 0 0 2 116 52
IPL 211 186 70 4669 84 40.25 3417 136.64 0 0 23 317 217

बॉलिंग

  M Inn B Runs Wkts BBI BBM Econ Avg SR 5W 10W
Test 90 7 96 67 0 0/1 0/1 4.19 0.0 0.0 0 0
ODI 350 2 36 31 1 1/14 1/14 5.17 31.0 36.0 0 0
T20I 98 - - - - - - - - - - -
IPL 211 - - - - - - - - - - -

 

Created On :   7 July 2021 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story