नारायण राणे को मंत्री बनाया जाना तय : CM फडनवीस

Former Maharashtra Chief Minister Narayan Rane is to be made a minister
नारायण राणे को मंत्री बनाया जाना तय : CM फडनवीस
नारायण राणे को मंत्री बनाया जाना तय : CM फडनवीस

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का मंत्री बनना सौ फीसदी तय है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को भी मुख्यमंत्री ने पार्टी के लिए बहुमूल्य बताया है। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खडसे पार्टी के अनुभवी नेता हैं। खडसे विस्थापित नहीं बल्कि स्थापित हैं।  

खड़से जैसे अनुभवी नेता की जरूरत सरकार को भी : सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर द्वारा खडसे को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  सरकार को खडसे जैसे अनुभवी नेता की जरूरत है। पार्टी से नाराज चल रहे काटोल से भाजपा विधायक आशीष देशमुख के पत्र के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह कह कर सवाल टाल दिया कि अभी तक मुझे उनका पत्र नहीं मिला है। कोंकण में प्रस्तावित ग्रीन रिफाइनरी परियोजना के विरोध को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी धन पर चलने वाले कुछ एनजीओ स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं। 3 लाख करोड़ की इस परियोजना से 1 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। जिससे बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए अपने यहां जमीन देने के लिए तैयार थी। लेकिन संबंधित कंपनी ने परियोजना यहां लगाने का फैसला लिया। यदि विरोध हुआ तो इतनी बड़ी परियोजना आंध्रप्रदेश चली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ग्रीन रिफाईनरी से किसी को कोई खतरा नहीं होगा। 
"गुजरात के नतीजों से महाराष्ट्र में आएगी स्थिरता"
गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां सीटें भले ही घटी हैं, लेकिन भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मिली जीत से महाराष्ट्र में और स्थिरता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्षों की सत्ता के बाद भी जीत हासिल करना महत्वपूर्ण बात है। महाराष्ट्र में हमारी सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास तक रही है।   

Created On :   20 Dec 2017 4:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story