नागपुर में सात और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 79

Five more Corona positive in Nagpur, number of patients 79
नागपुर में सात और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 79
नागपुर में सात और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 79

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एमएलए हॉस्टल और लोणारा में क्वारंटाइन किए गए लोगों में सात की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सात नए मरीजों के साथ नागपुर में कोरोना पॉजििटव मरीजों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। सभी नए मरीज सतरंजीपुरा के चेन के हैं। इनमें से चार सैंपलों की मेडिकल में, एक की मेयो और एक की जांच एम्स में हुई है। नए मरीजों में 11 और 13 वर्षीय दो बच्चियां भी शामिल हैं। इनके अलावा 40 और 32 वर्षीय पुरुष,  42 और 35 वर्षीय महिला मरीज हैं।

एलएलए हॉस्टल में क्वारंटाइन की गई 42 वर्षीय महिला को 16 अप्रैल को बीमार होने के कारण मेडिकल में भर्ती किया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज सतरंजीपुरा चेन के हैं और उन्हें एमएलए हॉस्टल और लोणारा में क्वारंटाइन किया गया था। उल्लेखनीय है कि सतरंजीपुरा के मृत मरीज के संपर्क में आए 192 लोगों को शहर के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है उनमें से 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 148 की पंेडिंग है। नागपुर में अब तक 80 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 44 एक ही चेन के हैं। 

संदिग्ध मरीजों की सूची में 83 शामिल
सोमवार को कोरोना के संदिग्ध मरीजों में और 83 लोगों को शामिल किया गया है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार कुल संदिग्धों की संख्या 1175 हो गई है। इनमें फिलहाल 90 भर्ती है। इनमें मेडिकल में 41 और मेयो में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या 49 है। इसके साथ ही 74 लोगों को आइसोलेट किया गया है। क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती लोगों की संख्या 622 हो चुकी है। जबकि अब तक 33 को घर भेजा गया है।  
 

Created On :   20 April 2020 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story