अज्ञात व जरूरतमंदों का रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार- मंडला में शुरू हुई पहल

Funeral of unknown and needy will be done according to the custom
अज्ञात व जरूरतमंदों का रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार- मंडला में शुरू हुई पहल
अज्ञात व जरूरतमंदों का रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार- मंडला में शुरू हुई पहल

डिजिटल डेस्क मंडला। अब गरीब असहाय, दीनहीन और अज्ञात के अंतिम संस्कार में रीति रिवाज से होगा। आर्थिक समस्या सामने नहीं आएगी। मृतक के कफन, लकड़ी और अन्य सामग्री का इंतजाम के लिए मदद की जाएगी। इसके लिए शहर में अंतिम संस्कार समिति का गठन किया गया है। दो माह से समिति ने सूचना मिलने पर मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिये है।
जानकारी के मुताबिक गरीब और असहाय की मृत्यु होने पर शासन से सहायता की योजना है। ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय से तात्कालिक आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। लेकिन कई बार समय पर आर्थिक सहायता नहीं मिलने से गरीब असहाय की अंतिम विदाई रीति रिवाज से नहीं हो पाती है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार परेशान होता है। इसको देखते हुए मंडला में अंतिम संस्कार समिति का गठन किया गया है। सोलह सदस्यीय समिति ने हर साल 5 हजार रूपए दान करने की रूप रेखा  बनाई है। इसी राशि से गरीब, जरूरतमंद और अज्ञात के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। समिति के द्वारा सूचना मिलने पर कफन, लकड़ी और अन्य सामग्री की व्यवस्था करा दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दौरान सदस्य भी मौजूद रहेगे। अज्ञात का भी अंतिम संस्कार समिति के सदस्य रीति रिवाज से कराएगे।
यहां से मिली प्रेरणा
अंतिम संस्कार समिति के गठन में एड अजय तिवारी की महत्वपूण भूमिका है। उन्हे की इस तरह के सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मन में आई। अमरकंटक से लोटते समस ंिडंडौरी में दुर्गा मंदिर के पास एक बोर्ड देखा जिसमें लिखा था, अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी कफन निशुल्क ले जाए। उन्होने मंडला आकर इस तरह के सामाजिक कार्य करने का विचार बनाया और साथियों, मित्रों के साथ अंतिम संस्कार समिति का गठन कर दिया है। समिति तक मदद के लिए सूचना मिल जाए। इसके लिए शहर के तीनों मुक्तिधाम, अस्पताल और रपटा घाट में संपर्क नम्बर सहित समिति के सदस्यों की जानकारी दी गई है।
गरीब परिवार को दी मदद
समिति सदस्य आकाश दीक्षित ने बताया है कि झंडा चौक देवदरा निवासी मिट्टू यादव को 7 अप्रैल को अंतिम संस्कार में समिति ने मदद की है। समिति सदस्य प्रकाश पटैल को ग्राम सरंपच से सूचना मिली थी,जिसके बाद प्रकाश पटेल ने अंतिम संस्कार के गरीब परिवार के लिए अंतिम संस्कार की सामग्री उपलब्ध कराकर मौके पर मौजूद रह कर व्यवस्था बनाई है।
इन सामाजिक कार्यकताओं ने बनाई समिति
अंतिम संस्कार सेवा समिति में सोलह सदस्य है। जिसमें अखिलेश दुबे, अजय तिवारी, आकाश दीक्षित, रमेश शुक्ला, मुकेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, विवेक पांडे, प्रकाश पटेल, प्रकाश नंदा, दिनेश चौबे, सुनील अग्रवाल, शुशील पटेल, सुशील उपाध्याय, आकाश बसंतानी, कमोद चौरसिया, हेमन्त सोनी शामिल है।

 

Created On :   16 April 2018 11:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story