- Home
- /
- बाघ के कारण गड़चिरोली-चांदाला मार्ग...
बाघ के कारण गड़चिरोली-चांदाला मार्ग कर दिया था बंद
By - Anita Peddulwar |23 Oct 2021 9:25 AM GMT
दहशत बाघ के कारण गड़चिरोली-चांदाला मार्ग कर दिया था बंद
भास्कर न्यूज.चामोर्शी.(गड़चिरोली). तहसील के कुनघाड़ा (रै.) वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले बांधोना जंगल परिसर में शनिवार की दोपहर 2 बजे के दौरान बाघ के हमले में एक वृद्धा घायल हो गयी। वहीं गड़चिरोली जिला मुख्यालय से सटे चांदाला मार्ग पर स्थित इंदिरानगर के गोटूल भवन के पास शनिवार दोपहर बाघ ने एक बकरी को अपना निवाला बनाया। इसके बाद बाघ करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर ही बैठा रहा, जिसके कारण वनविभाग ने गड़चिरोली-चांदाला मार्ग का यातायात बंद कर दिया। इसी मार्ग पर प्रति दिन शहर के नागरिक शाम के दौरान टहलने के लिए निकलते हैं। लोगों से अब इस मार्ग पर न घूमने की अपील भी वनविभाग ने की है।
Created On :   23 Oct 2021 2:53 PM GMT
Next Story