गडकरी ने किया स्वच्छ भारत अभियान का आगााज, बावनकुले बोले "घरकुल योजना से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ"

Gadkari launches Swachh Bharat Abhiyan, Yojana for employees
गडकरी ने किया स्वच्छ भारत अभियान का आगााज, बावनकुले बोले "घरकुल योजना से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ"
गडकरी ने किया स्वच्छ भारत अभियान का आगााज, बावनकुले बोले "घरकुल योजना से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ"

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वैश्य एकता परिषद महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से जल-पर्यावरण और स्वच्छ व हरित भारत का संकल्प जनजजागरण अभियान का शुरू किया गया। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री िनतीन गडकरी के हाथों इस अभियान का शुभारंभ किया गया। श्री गडकरी ने इस अभियान की सराहना करते हुए परिषद को अपनी शुभकामनाएं दी। वैश्य एकता परिषद महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने इस अभियान के सामाजिक उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सभी से सहयोग की अपील भी की। गहोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगलकिशोर गुप्ता ने संस्था के सदस्यों द्वारा लिए गए संकल्प का वाचन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रुपनारायण गुप्ता, द्वारका गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गहोई महिला की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माया मातेले, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, गहोई समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार, सचिव अनूप नगरिया, विनित खुर्द, शंकरलाल गुप्ता, अनिल केशरवानी, प्रदीप शिवहरे, अनूप गुप्ता, रश्मि गुप्ता, परमानंद गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने आयोजन को सफल बनाया। 

महानिर्मिति के कर्मचारियों के लिए बनेगी घरकुल योजना : बावनकुले 
ऊर्जा मंत्री व जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, महानिर्मिति के काेराड़ी के कर्मचारियों के लिए बड़ी घरकुल योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में ए से डी वर्गवारी फ्लैट बनाए जाएंगे। दिसंबर 2019 तक घरकुल हस्तांतरण के लिए तैयार होने की उम्मीद है। कोराड़ी कॉलनी में रहने वाले महानिर्मिति कर्मचारियों को  नई वास्तु में शिफ्ट किया जाएगा। प्रकल्प के परिसर में रहने वालों के लिए यह घरकुल बनाए जाएंगे। यह नई घरकुल योजना तालाब के आस-पास महानिर्मिति की जगह पर साकार होगी। महानिर्मिति के पास कुल 400 हेक्टेयर जगह उपलब्ध है। घरकुल के लिए जरूरी तालाब के आस-पास की जगह विकसित कर वहां घरकुल तैयार किया जाएगा। बैठक में घरकुल के अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। कामकाज की समीक्षा भी की गई। बैठक में महानिर्मिति के संचालक (प्रकल्प) थोटवे, श्याम वर्धने व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Created On :   18 March 2018 11:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story