33 आरोपी गिरफ्तार, वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया था वीडियो

Gang rape case - 33 accused arrested, video was posted on WhatsApp group
33 आरोपी गिरफ्तार, वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया था वीडियो
गैंगरेप मामला 33 आरोपी गिरफ्तार, वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया था वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डोंबिवली नाबालिग गैंगरेप मामले की छानबीन कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सभी 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार को दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आरोपी सभी लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। मामले में पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं, जिन्हें भिवंडी बालसुधार गृह में रखा गया है जबकि बाकी 31 आरोपी पुलिस हिरासत में है। इस मामले में उस वाट्सएप ग्रुप से पुलिस जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए पीड़िता के साथ दुष्कर्म का वीडियो मुख्य आरोपी ने दूसरों के पास भेजा था। 15 साल की पीड़िता भी इस वाट्सएप ग्रुप का हिस्सा थी। छानबीन में खुलासा हुआ है कि लड़की के दोस्त ने सबसे पहले इसी साल जनवरी महीने में उसके साथ दुष्कर्म किया था इस दौरान उसने वीडियो बना लिया। आरोपी लड़की को वीडियो के सहारे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था और दुष्कर्म के लिए अलग-अलग जगहों पर बुला रहा था।

पीड़िता ने एक बार उसके पास जाने से इनकार किया तो आरोपी ने पीड़ित के दुष्कर्म का वीडियो वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। लड़की इससे डर गई और उसे लगा कि आरोपी दूसरे ग्रुप में भी उसका वीडियो साझा कर देगा और फिर वह उसके बुलावे पर जाने लगी। लेकिन ग्रुप के दूसरे आरोपियों ने भी वीडियो मिलने के बाद लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और आठ महीने तक उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। लड़की के लिए बार-बार घर वालों को यह समझा पाना मुश्किल हो रहा था कि वह आखिर इतनी-इतनी देर तक घर से बाहर क्यों रहती है। आखिरकार लड़की ने मामले की जानकारी परिवार को दी जिसके बाद डोंबिवली के मानपाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई। 

Created On :   27 Sep 2021 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story