- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- छात्रा को अगवा कर चलती कार में...
छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 3:46 AM GMT
छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप
डिजिटल डेस्क, मुंबई. महानगर के चारकोप में एक छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक 25 वर्षीय लड़की को तीन लोग अपनी मारुती ईको कार में जबरन उठा ले गए। इसके बाद मढ़ इलाके में ले जाकर कार के अंदर ही अश्लील हरकतें की। पुलिस पीड़िता के बयान के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजकर जांच में जुट गयी है।
वारदात सुबह आठ बजे की है। पीड़िता कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, तभी वहां पहले से खड़ी एक कार उसके पास आई। इसके बाद तीन लोगों ने उसे अपनी कार के अंदर खींच लिया। जहां से वो अपनी गाडी मढ़ की तरफ ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर बलात्कार और किडनैपिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   7 July 2017 7:42 AM GMT
Next Story