बुलढाणा के 17 सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली के लिए 12 करोड़ 57 लाख 

Government awakened - 12 crore 57 lakh for fire fighting system in 17 government hospitals of Buldhana
बुलढाणा के 17 सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली के लिए 12 करोड़ 57 लाख 
जागी सरकार बुलढाणा के 17 सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली के लिए 12 करोड़ 57 लाख 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली लगाने के लिए तत्परता दिखाने लगी है। सरकार ने बुलढाणा जिला अस्पताल समेत जिले में स्थित कुल 17 सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली लगाने के लिए 12 करोड़ 57 लाख रुपए के बजट व प्रारूप को मंजूरी दी है।बुलढाणा के सरकारी जिला अस्पताल, स्त्री अस्पताल, उपजिला अस्पताल और ग्रामीण अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली लगाई जाएगी। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार बुलढाणा जिला अस्पताल में अग्निशमन प्रणाली लगाने के लिए 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार 721 रुपए के बजट को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। जबकि बुलढाणा स्त्री अस्पताल में 1 करोड़ 15 लाख 27 हजार 695 रुपए, खामगाव सामान्य अस्पताल में 1 करोड़ 93 लाख 43 हजार 520 रुपए, शेगांव उपजिला अस्पताल में 1 करोड़ 85 लाख 44 हजार 536 रुपए, मलकापुर उपजिला अस्पताल के लिए 95 लाख 10 हजार 884, मेहकर ग्रामीण अस्पताल में 43 लाख 4 हजार 814 रुपए, लोणार ग्रामीण अस्पताल में 39 लाख 6 हजार 936 रुपए, जलगाव जामोद ग्रामीण अस्पताल में 42 लाख 64 हजार 207 रुपए, वरवटबकाल ग्रामीण अस्पताल में 35 लाख 72 हजार 822 रुपए, लाखनवाडा ग्रामीण अस्पताल में 35 लाख 72 हजार 822 रुपए, मोताला ग्रामीण अस्पताल में 36 लाख 54 हजार 506 रुपए, धाड ग्रामीण अस्पताल में 36 लाख 54 हजार 506 रुपए, देउलगावमही ग्रामीण अस्पताल में 35 लाख 72 हजार 822 रुपए, देउलगावराजा ग्रामीण अस्पताल में 36 लाख 54 हजार 506 रुपए, सिंदखेडराजा ग्रामीण अस्पताल में 36 लाख 54 हजार 506 रुपए, बिबी ग्रामीण अस्पताल में 35 लाख 72 हजार 822 रुपए और चिखिली ग्रामीण अस्पताल में 38 लाख 60 हजार 147 रुपए खर्च करके अग्निशमन प्रणाली लगाई जाएगी। सरकार ने कहा है कि बुलढाणा के सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन प्रणाली लगाने के काम के लिए टेंडर मंगाने से पहले संबंधित कार्य का सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग (पीडब्लूडी) के मुख्य अभियंता (विद्युत) की तकनीकी मंजूरी लेनी होगी। सभी अस्पताल के कामों का अलग-अलग टेंडर निकालने के बजाय एकत्रित टेंडर निकालना होगा। 

 

Created On :   8 Nov 2021 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story