हरियाणा: WhatsApp मैसेज को लेकर खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 3 घायल

हरियाणा: WhatsApp मैसेज को लेकर खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 3 घायल

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में महज एक व्हाट्सऐप मैसेज को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक 28 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 


   
दरअसल मामला सोनीपत के दिल्ली कैंप का है। जहां रविवार देर रात व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप में मैसेज को लेकर दो परिवारों के युवक के बीच झगड़ा हो गया। दिल्‍ली कैंप के चार मरला निवासी लव और दिनेश उर्फ बंटी एक ग्रुप से जुड़े हुए थे।

 

 

लव के भाई अजय के मुताबिक ग्रुप में फोटो डालने की बात को लेकर व्‍हाट्सऐप पर ही लव और दिनेश के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दिनेश ने फोन करके लव को अपने घर पर बुलाया। जब लव उसके घर पहुंचा तो दोनों के बीच का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। दिनेश और उसके परिवार वालों ने लव और तीन अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

 

 

इस हमले में लव की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश, कमल और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक लव के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सभी आरोपी अभी तक फरार हैं। 

Created On :   5 Jun 2018 7:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story