खुद का गृह क्षेत्र नहीं बचा पाए नरेंद्र मोदी, 45 साल बाद कांग्रेस की जीत

Gujarat election result 2017 Congress win in Narendra Modi’s home district of unjha seat
खुद का गृह क्षेत्र नहीं बचा पाए नरेंद्र मोदी, 45 साल बाद कांग्रेस की जीत
खुद का गृह क्षेत्र नहीं बचा पाए नरेंद्र मोदी, 45 साल बाद कांग्रेस की जीत

डिजिटल डेस्क, वडनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए सत्ता में वापसी कर ली है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार जरूर हुई है, लेकिन इस हार के बावजूद कांग्रेस ने BJP पर करारी चोट की है। इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश BJP अध्यक्ष जीतू वघानी जैसे दिग्गजों को जीत मिली, मगर पीएम नरेंद्र मोदी अपना गृह क्षेत्र नहीं बचा पाए हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी को उनके घर में घुसकर ऊँझा विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रमण लाल वोरा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहनगर वडनगर जिस विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां BJP की बड़ी हार हुई है। वडनगर पीएम मोदी का गृहक्षेत्र है। पीएम मोदी का बचपन यहीं गलियों में गुजरा है। पीएम वडनगर में ही पले-बढ़े हैं। वडनगर, ऊंझा विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आशा पटेल ने 81,797 वोट से जीत दर्ज की है। आशा पटेल ने BJP विधायक नारायण पटेल को करीब 19,529 मतों से हरा दिया है।

 


45 साल बाद कांग्रेस को मिली जीत
ऊंझा विधानसभा क्षेत्र वडनगर की ही एक सीट है, जो मेहसाणा जिले में आती है। वडनगर पीएम मोदी का जन्मस्थान है। गुजरात में चुनाव से ठीक पहले वडनगर में पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने ही रैलियां की थीं। यहां पीएम मोदी का ग्रैंड स्वागत भी किया गया था। ऊंझा विधानसभा सीट BJP का गढ़ मानी जाती है। पटेल नारायणभाई लल्लूदास पिछले 5 बार से यानी 1995 से लगातार जीतते आ रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस सिर्फ 1962 और 1972 में ही चुनाव जीत सकी है। यानी करीब 45 साल बाद कांग्रेस पार्टी को इस सीट पर जीत हासिल हुई है।

मेहसाणा जिले में कुल 7 विधानसभा- खेरालू, ऊंझा, विसनगर, बेचारजी, कडी, मेहसाणा और वीजापुर शामिल है, जिसमें एक सीट आरक्षित और 6 सीटें अनारक्षित हैं। ऊंझा विधानसभा क्षेत्र पाटीदार समुदाय का गढ़ है। ऊंझा के कुल 2.12 लाख मतदाताओं में 77 हजार पाटीदार हैं, वहीं करीब 50 हजार मतदाता ठाकोर समुदाय से आते हैं।

Created On :   18 Dec 2017 5:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story