नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर 1:30 बजे होगा, 27 नए चेहरे बनेंगे मंत्री

Gujarat new cabinet Chief Minister Bhupendra Patel Vijay Rupani
नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर 1:30 बजे होगा, 27 नए चेहरे बनेंगे मंत्री
गुजरात की नई कैबिनेट का गठन नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर 1:30 बजे होगा, 27 नए चेहरे बनेंगे मंत्री

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानी गुरुवार दोपहर 1.30 बजे होगा। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटेल की नई कैबिनेट में 27 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। वहीं, पुराने सभी मंत्रियों को हटाया जाएगा। दरअसल भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, जिस पर पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक विजय रूपाणी कार्यकाल के लगभग सभी मंत्रियों को हटा दिया जाएगा। और सिर्फ एक या दो मंत्री ऐसे होंगे जिन्हें दोबारा मंत्री का पद मिल सकता है।

बताया जा रहा कि जातीय समीकरण को बैठाकर साफ-सुथरी छवि के नेताओं को मंत्रिमंडल में खास तवज्जो दिए जाने की रणनीति है। ऐसे में कई दिग्गज नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी तय मानी जा रही है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनकी टीम में भी नए सदस्य होंगे। पहले कहा जा रहा था कि उनकी कैबिनेट में कुछ वरिष्ठ मंत्री होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा। वहीं जाति और क्षेत्र के समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा। 

बता दें कि भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी थी। विजय रूपाणी ने हाई कमान के आदेश के बाद मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही अब भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में नितिन पटेल को एडजस्ट करना चुनौती सा बन गया है। क्योंकि भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल एक ही बिरादरी से आते हैं। ऐसे में सीएम और उपमुख्यमंत्री दोनों ही पद पर एक ही समाज को देने की संभावना कम है।

नए मंत्रीमंडल में अब इन नए नामों की चर्चा
गुजरात के नए मंत्रीमंडल के संभावित मंत्रियों में जो नाम सामने आ रहे हैं वो गोविंद पटेल, देवा भाई मालम, हर्ष शांगवी, शाशिकान्त पटेल,आत्माराम परमा, नीमा बेन आचार्य, दुष्यंत पटेल, कृति शाइनी राणा, मोहन धोड़िया, राकेश शाह, और ऋषिकेश पटेल हैं।

 

 

Created On :   15 Sep 2021 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story