गुरमीत राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का दोषी करार दिया गया

Gurmeet Ram Rahim convicted for the murder of Dera manager Ranjit Singh
गुरमीत राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का दोषी करार दिया गया
ब्रेकिंग गुरमीत राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का दोषी करार दिया गया

डिजिटल डेस्क, पंचकुला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना गया है। राम रहीम के अलावा अन्य अभियुक्तों को भी डेरा मैनेजर की हत्या का दोषी माना है। इन सभी को 12 अक्टूबर को हरियाणा की पंचकूला की CBI कोर्ट सजा सुनाएगी। रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी। गौरतलब है कि डेरे के सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था।

दरअसल, उसे लगता था कि यौन शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां रणजीत सिंह ने ही जगह-जगह भेजी थीं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में कहा था, ‘रणजीत ने गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी, इसलिए राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था। 

बता दें कि डेरा प्रमुख राम-रहीम ही रेप और हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए, उसे सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।

Created On :   8 Oct 2021 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story