पन्ना टाईगर रिजर्व में गंूजे हर-हर महादेव के जयकारे

Har Har Mahadevs cheers echoed in Panna Tiger Reserve
पन्ना टाईगर रिजर्व में गंूजे हर-हर महादेव के जयकारे
पन्ना पन्ना टाईगर रिजर्व में गंूजे हर-हर महादेव के जयकारे

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना टाईगर रिजर्व के हिनौता गेट से २० किमी दूर स्थित कोर जोन एरिया के झलरिया में महादेव के दर्शन के लिये श्रृद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। झलरिया जहां पर प्राकृतिक विशाल गुफा के अंदर अद्भूत पिंडि के रूप में भगवान भोलेनाथ विराजमान है और भगवान भोले नाथ की पिंडी के ठीक ऊपर प्राकृतिक रूप से गुफा की चट्टानों से निकलने वाली गंगा मैया की बूंदे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुये नजर आती है। झलरिया महादेव के नाम से पन्ना टाईगर रिजर्व में स्थित इस प्रसिद्ध एवं अध्यात्मिक देव स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य श्रृद्धालुओं को वर्ष में एक बार जब यहां पर बसंत पंचमी से हर वर्ष शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर आठवें दिन भण्डारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होता है प्राप्त होते है। श्रृद्धालुओं को भण्डारा प्रसाद प्राप्त करने और देवों के देव महादेव के दर्शन प्राप्त करने को लेकर पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा भागवत कथा के समापन के दिवस पर सशर्त नि:शुल्क वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी जाती है। टाईगर रिजर्व द्वारा किये गये सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज सुबह ८ बजे से हिनौता गेट से श्रृद्धालु अपने वाहनों में गेट में अनुमति की एंट्री करवाने के बाद दखिल हुये और टाईगर रिजर्व द्वारा निर्धारित रूट और सुरक्षा के साथ झलरिया स्थित प्रसिद्ध स्थान में पहुंचे जहां पर पहाड़ी से नीचे सीढिय़ों से उतरते हुये भगवान भोलेनाथ के जय-जयकारें के नारे लगाते हुये भगवान भोलेनाथ जहां पर विराजमान है उस गुफा मे पहुंचे। जहां पर आयोजन समिति द्वारा भजन, पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रृद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह करीब ८ बजे से वाहनों में सवार श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिये पहुंचने का जो क्रम शुरू हुआ वह टाईगर रिजर्व द्वारा निर्धारित अवधि तक अनवरत चलता रहा। उत्साहित श्रृद्धालुओं महिलाओं बच्चों ने प्राकृतिक गुफा के अंदर दाखिल होते हुये भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया तथा दर्शन प्राप्त करते हुये गद-गद हो गये। हिनौता गेट से झलरिया महादेव दर्शन के लिये टाईगर रिजर्व द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष काफी संख्या में चारपहिया वाहनो ने प्रवेश किया एवं श्रृद्धालुओ ने प्रवेश किया। इस प्रसिद्ध स्थान की महिमा के चलते भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये टाईगर रिर्जव से सटे गांव के ग्रामीण पैदल चलकर ही भारी संख्या में पहुुंचे। झालरिया महादेव के दर्शन के लिये आज पन्ना टाईगर रिर्जव द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये थे। हिनौता स्थित मुख्य गेट से प्रवेश करने वाले वाहनो और उनमे सवार श्रृद्धालुओ की संख्या की जानकारी के लिये पीली पर्ची जारी की गई थी। मुख्य गेट से झालरिया मार्ग में वाहन कही रास्ता न भटक जायें, इसके लिये टाईगर रिजर्व का अमल तैनात रहा। झालरिया महादेव मे श्रृद्धालुओ की अधिक भीड़ न लग पाये इसके लिये टाईगर रिजर्व का अमला पहुंचने वाले श्रृद्धालुओ की जानकारी लेने के बाद उन्हे स्थान का भ्रमण कराते हुये दर्शन उपरांत वापस करने के लिये भी मुस्तैद रहा।
 

Created On :   12 Feb 2022 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story