विश्व पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य कर्मीयों का हुआ सम्मान|

Health workers honored on World Polio Day.
विश्व पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य कर्मीयों का हुआ सम्मान|
विश्व पोलियो दिवस विश्व पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य कर्मीयों का हुआ सम्मान|

डिजिटल डेस्क | छतरपुर विश्व पोलियो दिवस दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को सिल्वर जुबल पोलियो अभियान मनाया गया। 7 दिसंबर 1995 से 21 जनवरी 2020-21 तक लगातार पल्स पोलियो चलाया गया। पल्स पोलियो अभियान की सिल्वर जुबली के अवसर पर उन सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।

जिन्होंने अपना सहयोग प्रदान कर देश से पल्स पोलियो को मुक्त कराने में अपना अथक योगदान दिया है। कार्यक्रम की सफलता में फ्रंटलाइन वर्कर का सबसे अहम योगदान है। रविवार को सम्मान समारोह सीएमएचओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया है। जिसमें आशा सहयोगी, एएनएम, स्टाफ नर्स डॉक्टर फोकल प्वाइंट हैंडलर के सदस्य, जिनके अथक प्रयासों से हमारा शहर पोलियो मुक्त हुआ है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय पथोरिया द्वारा डा. एस. के. गुप्ता सहित सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ जी.एल. अहिरवार, डॉ मुकेश प्रजापति जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ संतोष गुप्ता डब्ल्यूएचओ, दीप्ति जैन आईईसी सलाहकार उपस्थित रही।

Created On :   25 Oct 2021 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story