एसपी कार्यालय में कर्तत्वपरायण महिलाओं का सम्मान

Honor of dutiful women in SP office
एसपी कार्यालय में कर्तत्वपरायण महिलाओं का सम्मान
वाक फॉर लेडी एसपी कार्यालय में कर्तत्वपरायण महिलाओं का सम्मान

डिजिटल डेस्क, अकोला. 8 मार्च को वैश्विक महिला दिन के उपलक्ष में जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत के मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे वॉक फॉर लेडी कार्यक्रम के तहत रैली का आरम्भ पुलिस मुख्यालय में जिलाधिकारी नीमा अरोरा के हाथों रैली को हरी झंडी दिखाकर हुआ। जिलाधारी अरोरा स्वयं भी इस रैली में सहभागी हुई। वाक फॉर लेडी के नाम से शुरु यह रैली लक्जरी बस स्थानक, जेल चौक,नेहरु पार्क,रतनलाल प्लाट चौक से यू टर्न लेते हुए वापस पुलिस मुख्यालय में पहुंची। यहां इस रैली का समापन हुआ। इस उपक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासतीय विभाग के प्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिजन शामिल थे। 

सम्मान महिला कर्तव्य का

वाक फॉर लेडी इस रैली के पश्चात सम्मान महिला कतृत्व का इस कार्यक्रम में कर्तुत्ववान महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए प्रमुख मान्यवरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्र.पुलिस उपअधीक्षक गृह के नितीन शिंदे ने किया। शायना पाटील जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम वर्ग बाल न्याय मंडल प्रथम वर्ग न्यायाधीश शुभांगी यादव, श्रीमती शितल बांगड न्यायाधीश, मोनिका राऊत अपर पुलिस अधीक्षक, डा.मीनाक्षी गजभिये डीन मेडीकल कालेज आदि ने इस समारोह में उपस्थितों को मार्गदर्शन किया। 

सत्कार मूर्ति

सत्कार मूर्ति मा.श्रीमती सुवर्णा केवले प्रमुख न्यायाधीश जिला न्यायालय अकोला, श्रीमती शायना पाटील न्यायाधीश, जिलाधिकारी नीमा अरोरा भा.प्र.से, श्रीमती सुरेखा घुगे, श्रीमती शितल घुगे, श्रीमती शितल बांगड, न्यायाधीश शुभांगी यादव, ए.ए.देसाई, डा.मीनाक्षी गजभिये, डा.आरती कुलवाल एम.एस.जि.म.अस्पताल, जयश्री दुतोंडे उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, स्नेहा सराफ अधीक्षक एक्साइज विभाग,एड.दीप्ति वोराणी, डा.रेखा पाटील,डा.सुचिता पाटेकर, एड.अनिता गुरव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अकोला, वैशाली गावंडे सदस्य बाल न्याय मंडल,प्रांजली जयस्वाल,एड.अरुणा गुल्हाने,ड.स्वप्ना लांडे, डीवाईएसपी वैशाली आव्हाड, डीवाईएसपी वैशाली मुले, सपुनि मालती कायटे, सपुनि अर्चना गाढवे, सपुनि संगीता रंदे, वरिष्ठ श्रेणी लिपिक शारदा कुवारे,धनश्री बोंडे, पुलिस कान्स्टेबल पूजा भटकर, रुपाली मानकर, रंजना सुर्यवंशी, वैशाली मालोकार, ग्रेसी आगस्टीन, सुनिता देशमुख, कु.पलक झामरे,कु.पुनम कैथवास,  वर्षा राठोड,  पुलिस उप निरीक्षक संजीवनी पुंडगे, सरिता कुवारे, रिटा सोलंके इन कर्तुत्ववान महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षीय भाषण श्रीमती सुवर्णा केवले जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया। आभार प्रदर्शन जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने किया। सूत्र संचालन  शिवजी महाविद्यालय की प्रा.कांचन कुंभलकर ने किया। 


 

Created On :   9 March 2023 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story