जबलपुर - मंडलर रोड पर 2 घण्टे से फंसे हैं सैकड़ों वाहन रोज लगता है जाम

Hundreds of vehicles are stuck on Jabalpur-Mandlar road for 2 hours, there is jam every day
जबलपुर - मंडलर रोड पर 2 घण्टे से फंसे हैं सैकड़ों वाहन रोज लगता है जाम
 निर्माण के चलते लोग हो रहे परेशान जबलपुर - मंडलर रोड पर 2 घण्टे से फंसे हैं सैकड़ों वाहन रोज लगता है जाम

डिजिटल डेस्क मंडला । जबलपुर नेशनल हाइवे में बीजाडांडी कस्बे के अंदर चल रहे निर्माण कार्य से जनता और यात्री परेशान है। यहां सड़क का निर्माण वन साइड हुआ है। जिसके कारण यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान जाम लग रहा है। यहां हैवी वाहन की क्रासिंग के दौरान वाहन फंस रहे है। जिसके कारण यात्री वाहन और राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे १२ ए में मंडला जबलपुर मार्ग मेंं उदयपुर मोइयानाला से कटरा मंडला ६३.५५ किलोमीटर का ठेका जीडीसीएल कंपनी को दिया गया है। सड़क का निर्माण २५१. ६४ लाख रूपये से किया जाना है। ठेका १० अक्टूबर २०१५ को दिया गया था, जिसमें निर्माण कार्य ९जून २०१७ को पूरा करना था लेकिन ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण नही हो सका। छह साल बाद भी काम अधूरा है। ठेका कंपनी के द्वारा गर्मी के बाद बीजाडांडी कस्बा के अंदर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां वन साइड सड़क बना दी गई है। जहां से आवाजाही हो रही है। लेकिन बारिश के दौरान दूसरी तरफ कीचड़ है। जिसके चलते वाहन सड़क से उतरते ही फंस रहे है। यहां वन साइड क्रासिंग के दौरान भी हैवी वाहन में जाम की स्थिति बन रही है। जिसके चलते हर पल यहां वाहन चालक परेशान हो रहे है। यहां दिनभर यात्रियों और वाहन चालकों के समय की बर्बादी हो रही है।
दो घंटे लगा जाम-
 शुक्रवार को करीब २ घंटे जाम लगा रहा, इस बीच सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार गई है। बस यात्री, कार सवार, बाइक सवार सभी जाम में फंसे रहे। जरूरी काम से जाने वाले लोगो को लेट होना पड़ा है। यहां जाम के दौरान विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा कोई व्यवस्था नही बनाई गई है। जिसके कारण यहां वाहन चालकों को ही जाम क्लीयर करना पड़ रहा है।  करीब दो घंटे बाद यहां वाहनो की आवाजाही चालू होने के बाद लोगो के राहत की सांस ली है।
चौपट हो गया व्यापार-
बीजाडांडी में त्यौहारी सीजन में हाइवे के किनारे लोकल फुटकर व्यापारी रोजगार करते है। लेकिन यहां त्यौहारी सीजन में सड़क निर्माण का कार्य चलने के बाद यहां सड़क किनारे बारिश में कीचड़ हो गया है। जिसके कारण लोकल व्यापारी अपना व्यापार नही कर पा रहे है। कुछ व्यापारी छोड़कर अधिकांश फुटकर व्यापारी अपने भरण पोषण के लिए त्यौहारी सीजन में गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर व्यापार करने के लिए मजबूर है। हाइवे निर्माण के चलते त्यौहारी सीजन में व्यापार में मंदी आ गई है और आर्थिक संकट व्यापारी झेल रहे है।
हाइवे में यहां मुसीबत-
ठेका कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में पेंच छोड़ दिये गये है। घाट कटिंग का कार्य भी अभी पूरा नही हुआ है जिसके कारण सड़क निर्माण का कार्य छह साल बाद भी अधूरा है। बबैहा घाटी में सड़क का पेंच अध्ूारा पड़ा है। यहां निर्माण कार्य में काफी समय लगेगा। इसके अलावा कुड़ामैली के पास भी एक किलोमीटर का पेंच और पुल का निर्माण पूरा नही हुआ है। कालपी के पास बंजारी घाटी में घाट कटिंग और सड़क का कार्य अूधरा है। बीजाडांडी शहर में एक हिस्से का निर्माण कार्य चल रहा है।

Created On :   20 Aug 2021 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story