महिला को बाथरुम में बंद कर पति और उसके मित्र ने किया रेप

Husband and his friend raped the woman in a bathroom
महिला को बाथरुम में बंद कर पति और उसके मित्र ने किया रेप
महिला को बाथरुम में बंद कर पति और उसके मित्र ने किया रेप

डिजिटल डेस्क, जलगांव। एक महिला के साथ पति के मित्र द्वारा अत्याचार करने की घटना शनिवार को सामने आयी है।  रामानंद नगर पुलिस स्टेशन में पति समेत उसके मित्र पर अपराध दर्ज किया गया है।  जानकारी के अनुसार, धुलिया निवासी युवती का  शहर के वाल्मीकि नगर के एक छोटे व्यापारी से शादी हुई थी। उन्हें दो बच्चे भी हैं। कोरोना की वजह से लॉकडाऊन होने से पति का व्यापार ठप हुआ है। इस वजह से पति ने अपने दोस्त रमेश काकडे (निवासी. प्रल्हादनगर, पिंप्राला हुडको) के साथ सब्जी बिक्री का व्यापार शुरु किया।   पति-पत्नी जहां रहते थे वहां सब्जी बिक्री करने की लज्जा आने से दोनों दोस्त के पिंप्राला हुडको परिसर में 20 मई से एक मकान में किराए से रहने लगे।

8 जून की रात भोजन के बाद पति ने पत्नी को अपने मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया इस बात पर दोनों में  विवाद हुआ।  रात में पति बाहर गया और उसने पत्नी को कोल्ड्रिंक लाकर पिला दी। आधे घंटे बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसके दोस्त ने महिला को बाथरूम में ले गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को  पकडकर रखा और उसके दोस्त रमेश ने उसके साथ अत्याचार किया। उसके बाद पति ने भी पत्नी से अत्याचार किया।महिला के होश आने के बाद यह बात किसी को बताने पर बच्चों एवं पीड़ित महिला को मारने की धमकी दी। आरोपी पति ने उसे जुलाई महिने में मायके भेज दिया। पीड़िता ने मायके में आते ही संपूर्ण घटना की जानकारी परिवार को बताई।  शुक्रवार देर समय बाद पीड़ित महिला की फरियाद पर  पति एवं उसके दोस्त के खिलाफ  का अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरिक्षक संदीप परदेशी कर रहे हैं।

Created On :   19 Sep 2020 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story