मिट्टी का व्यापार करने को मजबूर हुआ लोहा व्यापारी

Iron merchant forced to do clay business
मिट्टी का व्यापार करने को मजबूर हुआ लोहा व्यापारी
पन्ना मिट्टी का व्यापार करने को मजबूर हुआ लोहा व्यापारी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मजबूरी इंसान से क्या करवा सकती है इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है ऐसा ही कुछ पन्ना के लोहा व्यापारी मोहम्मद इसरार के साथ देखा जा रहा है। जो कुछ समय पूर्व तक नगर के सफलतम लोहा व्यापारी और मिस्त्रियों में गिने जाते थे पर वर्तमान में लोहे की बढ़ती कीमतों ने उन्हें व्यवसाय बदलने को मजबूर कर दिया है। वर्तमान में वह मिट्टी के घड़े और मूर्तियां बेच रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोहे का व्यापार बंद नहीं किया पर लोहे की दुकान के साथ ही उन्होंने मिट्टी के घड़े और मूर्तियां देखना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से लगातार लोहे की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण व्यापार ठप होने लगा था। काफी समय तक वह व्यापार सामान्य होने का इंतजार करते रहे पर कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने व्यापार बदलना चाहा पर नए व्यापार के लायक पूंजी नहीं बची थी। ऐसे में उन्हें पड़ोस में बिक रहे मटकों का व्यापार आसान लगा जो कम लागत में शुरू कर सकते थे और फिर उन्होंने मटकों का व्यापार शुरू कर भी दिया। वर्तमान में वह लोहे के व्यवसाय के साथ-साथ मिट्टी के मटकों और मूर्तियों का व्यापार कर रहे हैं जिससे उनके डूबते व्यापार को सहारा मिल गया है। 

Created On :   2 May 2022 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story