10 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा गोवा बना देश का पहला हर घर जल सर्टिफाइड राज्य 

Jal Jeevan Mission: 10 crore households have access to tap water
10 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा गोवा बना देश का पहला हर घर जल सर्टिफाइड राज्य 
जल जीवन मिशन 10 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा गोवा बना देश का पहला हर घर जल सर्टिफाइड राज्य 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जल जीवन मिशन ने शुक्रवार को एक अहम पड़ाव पार कर लिया। अब देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार नल कनेक्शन से जुड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि अमृतकाल की इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती है। गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है। दादर नगर हवेला एवं दमन और दीव भी हर घर जल  सर्टिफाइड केन्द्रशासित प्रदेश बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल जीवन अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं है, बल्कि ये समुदाय द्वारा समुदाय के लिए चलाई जा रही योजना है। उन्होंने गोवा में हर घर जल उत्सव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। मोदी ने कहा कि सिर्फ 3 सल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है। ये कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। आजादी के 7 दशकों में देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी। देश में लगभग 16 करोड़ ग्रामीण परिवार ऐसे थे, जिनको पानी के लिए बाहर के स्त्रोंतों पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने पर हमने जलशक्ति अलग मंत्रालय बनाया। इस अभियान पर 3 लाख 60 हजार करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में जल सुरक्षा, भारत की प्रगति के सामने चुनौती न बने, इसके लिए बीते 8 वर्षों से जल सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। कैच द रेन हो, अटल भूजल योजना हो, देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण हो, नदियों को जोड़ना हो या फिर जल जीवन मिशन, इन सबका लक्ष्य है- देश के जन जल को जल सुरक्षा के लिए भारत चौतरफा प्रयास कर रहा है और इसके हर दिशा में नतीजे भी मिल रहे हैं।

जल के माध्यम से जमीन पर उतर रहा अंत्योदय का विचार

हर घर जल उत्सव में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना जल जीवन मिशन अपने उद्देश्य में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों के 10 करोड़ घरों में नल कनेक्शन अंत्योदय के विचार को जल के माध्यम से जमीन पर उतारना है।
 

Created On :   19 Aug 2022 4:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story