एक-दूसरे को लड़ाने का काम करती है कांग्रेस सरकार-पीएम मोदी

एक-दूसरे को लड़ाने का काम करती है कांग्रेस सरकार-पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीती 1 मई के बाद से अब तक 14 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आज वे विजयपुरा, मंगलुरु और बेंगलुरु में रैलियों को संबोधित करेंगे। फिलहाल पीएम मोदी विजयवारा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चार रोड शो भी हैं।  224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में इसी शनिवार 12 मई को मतदान होना है। जिसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, जबकि जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) को तीसरा प्रमुख दल माना जा रहा है। 

 

 

कर्नाटक में आज मोदी की जनसभाएं

  • पहली रैली विजयपुरा में दोपहर एक बजे
  • दूसरी रैली कोप्पल में दोपहर 3 बजे होगी
  • तीसरी रैली शाम 6.30 बजे होगी बेंगलुरु में 

 

अब 15 की जगह 21 रैलियां 

पार्टी संगठन ने पहले पांच दिनों में पीएम मोदी की 15 रैलियों का कार्यक्रम तैयार किया था, जिसे अब बढ़ा कर 21 कर दिया गया है। कांग्रेस जिस तरह भ्रष्टाचार को मुद्दा बना कर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है, उसकी काट में पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला है। वह लगातार अपने भाषणों में राज्य के विकास के लिए कृषि क्षेत्र के विकास पर जोर देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने राज्य की 21 फीसदी किसान आबादी को आकर्षित करने के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं।

 

मोदी के नेतृत्व का सहारा

नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत लोकप्रियता की बदौलत बीजेपी ने सन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि मोदी का करिश्मा इस तटवर्ती राज्य के विधानसभा चुनाव में भी काम आ सकता है। यही वजह है कि पार्टी संगठन ने उनकी रैलियों की संख्या बढ़ा दी हैं। मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार के प्रमुख चेहरे हैं। 

 

शाह करेंगे 4 रोड शो

बीजेपी प्रेसीडेंट अध्यक्ष अमित शाह का पहला रोड शो सुबह 11 बजे मडिकेरी विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र में उनका दूसरा रोड शो दोपहर 3 बजे होने वाला है, जबकि मंगलुरु साउथ में उनका तीसरा रोड शो शाम 4 बजे होगा। डाकशीना कन्नड क्षेत्र में चौथा और आखिरी रोड शोर शाम 5 बजे होगा। 

 

2655 प्रत्याशियों में महिलाएं केवल 219

करनाटक में 12 मई को विधानसभा के लिए मतदान होना है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,655 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 219 महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार भाजपा राज्य की सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस 222 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) ने 201 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 

Created On :   8 May 2018 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story