विमानतल परिसर में फाड़ा कर्नाटक सरकार का होर्डिंग

Karnataka government hoarding torn in airport premises
विमानतल परिसर में फाड़ा कर्नाटक सरकार का होर्डिंग
नारेबाजी विमानतल परिसर में फाड़ा कर्नाटक सरकार का होर्डिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर । डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विमानतल नागपुर परिसर में कर्नाटक सरकार के पर्यटन से संबंधित होर्डिंग पर शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के कार्यकर्ताओं का जमकर गुस्सा फूटा। मराठी का सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार के विरोध में आंदोलन कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में लगा होर्डिंग फाड़ दिया। कर्नाटक व महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद चल रहा है।

क्या है होर्डिंग में
विमानतल परिसर में होर्डिंग में सी कर्नाटका ए न्यू लिखा है। उसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई व पर्यटन मंत्री आनंद सिंह का चित्र है। उसमें यह भी लिखा है-अवर स्टेट मेनी प्राइड।

शिवसेना का प्रदर्शन
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने होटल प्राइड के पास नारेबाजी की। शहर प्रमुख नितीन तिवारी के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार मुर्दाबाद कहा गया। बाद में होर्डिंग फाड़ दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सत्ता के लिए भाजपा के आकर्षण में हैं। दीपक कापसे, सुशीला नायक, मंगला गवरे, मुन्ना तिवारी, नीलिमा शास्त्री, प्रीतम कापसे, विशाल कोरके, अंकुश भोवते, गजानन चकोले, अब्बास अली, आशीष हाडगे, सोनू शाहू, सलमान खान, दीपक पोहनेकर, शैलेंद्र अंबिलकर सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

Created On :   5 Dec 2022 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story