भाजपा सांसद के सम्मान समारोह में पहुंचे कृपाशंकर, फिर लगी सियासी अटकलें 

Kripashankar reached in a programme held for BJP MPs honor
भाजपा सांसद के सम्मान समारोह में पहुंचे कृपाशंकर, फिर लगी सियासी अटकलें 
भाजपा सांसद के सम्मान समारोह में पहुंचे कृपाशंकर, फिर लगी सियासी अटकलें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच गुरुवार को वे भाजपा सांसद-अभिनेता रविकिसन के सम्मान समारोह में दिखाई दिए। मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्र की तरफ से विलेपार्ले में आयोजित भाजपा सांसद के सम्मान समारोह में सिंह ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ हिस्सा लिया। 

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के उत्तरभारतीय चेहरे कृपाशंकर के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अच्छे रिश्ते माने जाते हैं। सिंह के लंबे समय से भाजपा में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं। इसके पहले वे कई बार मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए थे। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कृपाशंकर भाजपाई हो सकते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटील का भाजपा में शामिल होना तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के करीब 10 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा राजहंस सिंह के मुताबिक कृपाशंकर सिंह जी यदि भाजपा में आते हैं तो खुशी होगी और उनका सहर्ष स्वागत करेंगे। गोरखपुर से नवनिर्वाचित सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन के सम्मान समारोह मे भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने रवि किशन का तलवार देकर अभिनंदन किया। समारोह मे पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, उद्योगपति वी के सिंह, नगरसेविका सुधा सिंह, मुंबई भाजपा के सचिव अजय सिंह आदि मौजूद थे।

                   

Created On :   6 Jun 2019 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story