लॉकडाउन का असर - दो महीने में दो गुना फैला जंगल एरिया, तीन गुना बढ़े वन्य जीव

Lockdown effect - Jungle area spread twice in two months, wildlife increased three times
लॉकडाउन का असर - दो महीने में दो गुना फैला जंगल एरिया, तीन गुना बढ़े वन्य जीव
लॉकडाउन का असर - दो महीने में दो गुना फैला जंगल एरिया, तीन गुना बढ़े वन्य जीव

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इंसानों के जन-जीवन पर भले ही बुरा प्रभाव पड़ा हो, लेकिन जंगल और जंगली जानवरों के लिए ये दोनों चीजें वरदान साबित हो रहीं हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो बीते दो माह में जबलपुर शहर से लगा जंगली एरिया दो गुना तक फैल गया है। मार्च से जून के बीच का समय वन्य जीवों का पीक प्रजनन काल होता है, लिहाजा लॉकडाउन के दौरान वन्य जीवों की संख्या में भी तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार सालों बाद यह बदलाव सामने आया है, जो वन और वन्य जीवों के भविष्य के साथ टूरिज्म के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जबलपुर वन क्षेत्र में चीतल, तेंदुए, सियार और अन्य तरह के वन्य जीव ज्यादातर पाए जाते हैं, लिहाजा डुमना, ईडीके, ठाकुरताल समेत शहरी इलाके से लगे इन जंगलों में भी इन दिनों नन्हें शावक काफी दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों की चिंता अब शिकारी कुत्तों के हमले के साथ फंदे डालकर किए जाने वाले शिकार की है, क्योकि लॉकडाउन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी और बीट गार्ड प्रशासनिक कामों के चलते दूसरी जगहों पर तैनात होने के कारण सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए हैं। हालाँकि वन विभाग दावा कर रहा है कि ज्यादातार कर्मचारी वापस अपनी मूल जगहों पर लौट आए हैं और वन्य जीवों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 

Created On :   29 May 2020 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story